Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स मन्नारा चोपड़ा लगातार सुर्खियों में हैं. यूं तो मन्नारा एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनकी एक पहचान यह भी है कि वो प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन हैं. बिग बॉस में उनका अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. मन्नारा चोपड़ा की क्यूटनेस पर लोगों ने भी खूब प्यार लुटाया और सोशल मीडिया पर लोगों की फेवरेट कंटेस्टेंट भी बन गईं हैं.
दूसरी तरह फैंस के साथ-साथ अब मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सपोर्ट मिला है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ घंटे पहले एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुद के साथ मन्नारा चोपड़ा की बचपन की तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 के समय की है, जिसमें मन्नारा उनके साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। मन्नारा इस फोटो में प्रियंका की बाहों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन मन्नारा को सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर एक खास कैप्शन कैप्शन लिखा. प्रियंका ने लिखा, ‘थ्रोबैक जब मन्नारा छोटी थीं. गुड लक मेरी छोटी. इस पोस्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरु हो गई है और फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. इसके चलते प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा ट्रैंड कर रहे हैं.
बता दें, मन्नारा चोपड़ा ने इस बार बिग बॉस 17 में धमाकेदार एंट्री ली है. हालांकि इस हफ्ते वह नॉमिनेट भी हो गई हैं. इसके चलते फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं. उनके अलावा इस हफ्ते अभिषेक सिंह और नावेद सोल नॉमिनेट हुए हैं. ट्रेडिंग रिपोर्ट के मुताबिक, मन्नारा चोपड़ा इस हफ्ते सेफ हैं और अभिषेक कुमार-नाविद सोल से कोई एक नॉमिनेट होंगे. दावा होगा कि इस हफ्ते नाविद सोल नॉमिनेट हो सकते हैं.
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…