देश

दिल्ली में शुरू होगी ऐप आधारित ‘प्रीमियम बस सेवा’, सीएम केजरीवाल ने LG से मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

App Based Premium Bus Service:  सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने काम के लिए गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पड़ोसी शहरों से आने-जाने वाले लोगों के लिए ऐप-आधारित प्रीमियम इंटर-सिटी बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है. दिल्ली सरकार मोटर वाहन एग्रीगेटर लाइसेंसिंग (प्रीमियम बस) योजना नामक एक योजना पर भी काम कर रहा है.

https://twitter.com/AHindinews/status/1715284095276888315?ref_src=twsrc%5Etfw  

लग्जरी बसों के एग्रीगेटर्स को दिया जाएगा लाइसेंस: केजरीवाल

प्रस्तावित प्रीमियर बस एग्रीगेटर योजना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए एसी लग्जरी बसों के एग्रीगेटर्स को शहर में बसें संचालित करने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा. इन बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बस की सीटें केवल ऐप और डिजिटल पेमेंट से बुक की जा सकती हैं. केजरीवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य सड़कों पर यातायात और वायु प्रदूषण को कम करना है. उन्होंने कहा कि रूट बस ऑपरेटर खुद तय कर सकेंगे. बस शुल्क डीटीसी बसों के अधिकतम किराये से अधिक होना चाहिए. मैं आज मंजूरी के लिए योजना का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेज रहा हूं.”

यह भी पढ़ें: दर्शन हीरानंदानी के विस्फोटक कबूलनामे, महुआ मोइत्रा का जवाब… कहां जा पहुंचा ‘कैश फॉर क्वेरी’ विवाद?

इलेक्ट्रिक होंगी सभी बसें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत सभी बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगी. उन्होंने कहा कि हम यह प्रीमियम बस सेवा प्रदान करना चाहते हैं ताकि लोग अपने निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. दिल्ली सरकार शहर में प्रीमियम बसें संचालित करने के लिए एग्रीगेटर्स के साथ सहयोग करेगी. वो लोग जो गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पड़ोसी शहर की यात्रा करते रहते हैं. उन्हें सार्वजनिक परिवहन के स्वच्छ, आरामदायक और समान रूप से कुशल तरीके का विकल्प चुनना चाहिए.”

बताते चलें कि इससे पहले केजरीवाल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को योजना की नीति तैयार करने के लिए कहा था. सड़कों से निजी कारों को कम करने के उद्देश्य से, इस योजना से वाहन प्रदूषण में कमी आने की संभावना है. केजरीवाल ने कहा कि ये सभी बसें शुरुआत में बीएस-VI अनुरूप एसी सीएनजी या इलेक्ट्रिक बसें होंगी, लेकिन 1 जनवरी 2024 के बाद शामिल होने वाली सभी बसें केवल इलेक्ट्रिक होंगी. यह केवल बैठने की सुविधा वाली बस होगी, जो ऐप सपोर्ट, सीसीटीवी और पैनिक बटन से सुसज्जित होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

11 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

1 hour ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago