देश

Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, वॉकी टॉकी पर हुई बात, देखें तस्वीरें

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की पहली तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें सुरंग में फंसे मजदूर दिखाई दे रहे हैं. सोमवार को रेस्क्यू टीम ने सुरंद के अंदर मलबे में 6 इंच चौड़ी पाइपलाइन डाली थी. जिसके जरिए खाना, मोबाइल फोन के अलावा अन्य जरूरी सामानों को भेजा जा रहा है.

अब एंडोस्कोपी फ्लेक्सी कैमरे के जरिए तस्वीरें ली गई हैं. जिसमें अंदर फंसे मजदूर दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मजदूर सुरंग में किन हालातों में हैं, मजदूरों से फिलहाल वॉकी टॉकी से बात भी की जा रही है. जिसकी आवाज इस वीडियो में सुनी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Update: टनल में फंसे मजदूरों का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, राज्य और केंद्र सरकार को दिया ये आदेश

बता दें इससे पहले बीते सोमवार को टनल में एक 6 इंच मोटी पाइप को डाला गया था. जिसके जरिए अंदर फंसे श्रमिकों को खाना और अन्य सामान पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी. जिसको लेकर कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि 150 एमएम व्यास की पाइपलाइन स्थापित की गई है. हम इससे सुरंग के अंदर फंसे लोगों को खाना, मोबाइल और चार्जर भेजेंगे. हम अंदर वाईफाई कनेक्शन लगाने की भी कोशिश करेंगे.

डीआरडीओ ने भेजे दो रोबोट

डीआरडीओ के रोबोट भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने 20 किलो और 50 किलो वजनी 2 रोबोट भेजे हैं. ये रोबोट जमीन पर चलते हैं और यहां जमीन रेत की तरह काम कर रही है, लेकिन हमें आशंका है कि रोबोट वहां चल पाएंगे या नहीं..’ उन्‍होंने कहा कि रोबोट्स को लेकर अभियान में मदद मिलेगी या नहीं; इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.

श्रमिकों को भेजा गया खाना

बताया गया है कि श्रमिकों तक दलिया, दाल, सोयाबीन खिचड़ी, मोबाइल फोन, चार्जर और दवाइयां पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है. बता दें राहत बचावकर्मी लगातार मजदूरों से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं. मजदूरों को भोजन और दवाओं की आवश्यक आपूर्ति प्रदान की जा रही है. सभी को यह उम्मीद है कि मजदूरों तक हर संभव मदद पहुंचाए जा सके और उन्हें जीवित बाहर निकाला जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

45 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago