मनोरंजन

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने गिराई बिजलियां; प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Bigg Boss 19 grand finale: 7 दिसंबर यानी रविवार को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और शो की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपने साथ लेकर जाने वाला है, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. ग्रैंड फिनाले की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कुनिका, नेहल चुडासमा और फरहाना मिलकर ‘हंगामा’ कर रही हैं.

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो (Bigg Boss promo) जारी हुआ है जिसमें ग्रैंड फिनाले की कुछ झलकियां शेयर की गई हैं. प्रोमो में कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट मिलकर स्टेज पर बिजलियां गिरा रही हैं. तीनों को एक साथ एक ही स्टेज पर गाना ‘हंगामा हो गया’ पर थिरकते देखा जा रहा है. तीनों कंटेस्टेंट ने ही ब्लैक आउटफिट पहना है और वे गजब का डांस कर रही हैं. प्रोमो को शेयर कर लिखा गया-

‘आज होगा असली ड्रामा, जब फरहाना, नेहल और कुनिका करेंगी अपनी परफॉर्मेंस से हंगामा! देखिए ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे.’

फरहाना भट्ट का नाम आया सामने (bigg boss season 19 Winner)

प्रोमो सामने आते ही विनर के तौर पर फरहाना भट्ट का नाम लिया जा रहा है. प्रोमो का कमेंट सेक्शन फरहाना के नाम से भर चुका है और यूजर्स उन्हें ही बिग बॉस 19 का विजेता बता रहे हैं. बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 12 की विनर रही टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा था कि फरहाना शो की बेस्ट डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं, जबकि मृदुल तिवारी ने गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा ने अमाल मलिक को सपोर्ट किया है.

स्टेज पर होगा धमाल

ग्रैंड फिनाले में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज एक साथ डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं और अमाल मलिक और शहबाज बदेशा एक साथ डांस करते हुए फैंस को दिखने वाले हैं. गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की जोड़ी भी स्टेज पर धमाल करेगी.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 का आज ग्रैंड फिनाले! गौरव खन्ना, अमाल मलिक समेत टॉप-5 में कांटे की टक्कर, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

बता दें कि शो के फिनाले में फरहाना भट्ट पहुंची है, जबकि नेहल और कुनिका शो से बाहर हो चुकी हैं. फिनाले के टॉप फाइव फाइनलिस्ट में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक शामिल हैं. लंबी जर्नी के बाद रविवार की रात को इन पांच कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला होने वाला है. वोटिंग लाइंस भी खुल चुकी हैं और फैंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

21 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

22 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

34 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

53 minutes ago