Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिग बॉस 19 का आज ग्रैंड फिनाले! गौरव खन्ना, अमाल मलिक समेत टॉप-5 में कांटे की टक्कर, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

Bigg Boss 19 Grand Finale Winner: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आज रात ग्रैंड फिनाले अभिनेता सलमान खान खुद विजेता के नाम का एलान कर जीत का ताज उसके सिर सजाएंगे. टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर है.

Bigg Boss 19 Grand Finale Winner

Bigg Boss 19 Grand Finale Winner: लंबे इंतजार, ड्रामे, दोस्ती-दुश्मनी और रोमांचक टास्क के बाद सलमान खान के होस्ट लोकप्रिय शो के विजेता का नाम आज सामने आ जाएगा.

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आज रात ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा. जिसमें अभिनेता सलमान खान खुद विजेता के नाम का एलान कर जीत का ताज उसके सिर सजाएंगे. टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर है. इन पांच फाइनलिस्ट्स में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट के साथ प्रणित मोरे का नाम शामिल है.

किसके सिर सजेगा ताज

इनमें से कोई एक आज रात बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी और इनामी राशि लेकर घर से बाहर निकलेगा. सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए जमकर वोटिंग कर रहे हैं. अब पूरा देश यह जानने को बेताब है कि इस बार बिग बॉस का ताज किसके सिर सजेगा.

दर्शकों में छाया उत्साह

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह छाया हुआ है. ऐसे में शो के मेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि शो के 19वें सीजन को कब और कहाँ देखें? टीवी के दर्शक कलर्स टीवी पर रात 10 बजकर 30 मिनट से और ओटीटी के दर्शक जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- जिन्हें रामायण की चार चौपाई तक याद नहीं… खेसारी ने किसको सुनाई खरी-खरी? कब खत्म होगी भोजपुरी स्टारों में तकरार?

इस सीजन की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी. पहले दिन 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की थी. 19वें सीजन के सफर में कई उतार-चढ़ाव, वाइल्ड कार्ड एंट्री और सरप्राइज एविक्शन देखने को मिले.

गौरव खन्ना बने फेवरेट

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना अपनी साफ-सुथरी इमेज और शानदार गेम स्ट्रैटेजी की वजह से दर्शकों के सबसे बड़े फेवरेट बने हुए हैं. तान्या मित्तल ने अपनी दुबई लाइफस्टाइल और हाई नेट वर्थ वाली मजेदार स्टोरीज से सबको हंसाया और जिज्ञासा भी जगाई. वहीं, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक भी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर फाइनल तक आए हैं. आज रात इन पांचों के बीच कांटे की टक्कर होगी और देखना यह है कि बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम होगी.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital