Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले करीब आ रहा है और इस बीच शो के अंदर चल रही घटनाओं ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा तेज हो गई, जब रिपोर्ट्स आईं कि एक कंटेस्टेंट ने सीधे “टिकट टू फिनाले” हासिल कर लिया है. ये खबर सुनते ही फैंस और दर्शक नाराज हो गए, कईयों ने मेकर्स पर पक्षपात और फेवरेटिज्म के आरोप लगाना शुरू कर दिया.
शो के अंदर चल रहे लाइव फीड और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल का पहला फाइनलिस्ट सीधे टिकट टू फिनाले जीतकर सुरक्षित हो गया है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि Gaurav Khanna हैं. बताया दा रहा है कि उन्हें घर का लास्ट कैप्टन भी घोषित किया गया है, जिसके बाद वे अगले कुछ राउंड्स के लिए नॉमिनेशम से भी बाहर हो गए हैं.
टिकट टू फिनाले के लिए मुकाबला टीम बेस्ड टास्क में हुआ था. घरवाले जोड़ियां बनाकर इस टास्क में हिस्सा लेते दिखाई दिए. इस मुकाबले में चार कंटेस्टेंट सबसे आगे रहे और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी के बाद मेकर्स ने सीधे गौरव खन्ना को टिकट टू फिनाले देने का ऐलान कर दिया. ये एपिसोड जल्द ही टीवी पर देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल शादी विवाद के बीच मैरी डी’कोस्टा ने दी सफाई, सिंगर की कजिन ने भी की लोगों से अपील
गौरव खन्ना का सीधे फिनाले में जाना सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है. दर्शक इस फैसले को ठीक नहीं मान रहे. कुछ लोग कहते हैं कि गौरव जाने-माने टीवी फिगर है इसी वजह से उन्हें फास्ट-ट्रैक किया गया है. वहीं कई यूजर्स ने शो मेकर्स पर “फिक्सिंग” और पक्षपात का आरोप लगाया.
एक यूजर ने लिखा, “शो में ज्यादा योगदान नहीं, बस टीवी पर फेमस होने की वजह से सीधे फिनाले! ये क्या खेल है?” दूसरे ने कहा, “पूरी प्लानिंग मेकर्स की थी, किसी का भी गेम देखकर जीत तय नहीं हुई.”
वहीं तीसरे ने लिखा, “अगर असली जीत थी, तो गौरव को गेम खेलकर साबित करना चाहिए था. सोफे पर बैठकर सीधे फिनाले जीतना क्या माना जाएगा?”
बता दें कि Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. शो JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर 10:30 बजे ऑन एयर किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…