मनोरंजन

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर राखी सावंत का सवाल, इस मुद्दे पर देओल परिवार को घेरा

Dharmendra Funeral: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी एक्टर को याद किया जा रहा है. 24 नवंबर को ही निधन के तुरंत बाद ही अभिनेता धर्मेंद्र का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अभिनेता के अंतिम संस्कार पर सवाल उठाए हैं. इस संबंध में उन्होंने देओल परिवार से भी सवाल पूछा है.

राखी सावंत ने उठाए सवाल

राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मेंद्र देओल के अंतिम संस्कार करने के तरीके पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि जिस राजकीय सम्मान के साथ एक्टर को विदा करना चाहिए था, देओल परिवार ने ऐसा नहीं किया. एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा,

“धर्मेंद्र पूरे देश के हीरो थे, बड़ों से लेकर बच्चे तक उनकी एक्टिंग के फैन थे. बिग बॉस के दौरान मैंने उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया था लेकिन उनके फैंस को उनके अंतिम दर्शन नहीं कराए गए. वे सिर्फ देओल परिवार का हिस्सा नहीं थे, वे उससे पहले देश के हीरो थे, हमारे हीरो थे.”

‘श्रीदेवी और राजेश खन्ना को राजकीय सम्मान के साथ विदा’

उन्होंने आगे कहा कि जैसे श्रीदेवी और राजेश खन्ना को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया, वैसे धर्मेंद्र के साथ नहीं किया गया. उनकी याद में एक फूल भी नहीं लगाया गया. हमें नहीं पता कि देओल परिवार ने ऐसा क्यों किया, लेकिन मैं यहीं कहना चाहूंगी कि वे हमारे हीरो थे और वे इस सम्मान के हकदार भी थे. देशभर में उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें आखिरी बार देखना चाहते थे.

पार्टी कर दी कैंसल

इस दौरान राखी ने अपने जन्मदिन पर बात करते हुए कहा कि मेरा बर्थडे भी 25 नवंबर को ही था और पार्टी की पूरी तैयारी हो चुकी थी लेकिन जैसे ही निधन के बारे में पता चला तो हमने पार्टी कैंसल कर दी.

ये भी पढ़ें-पहले ली शरण फिर किया ‘शांति’ का हरण; US की दरियादिली, व्हाइटहाउस पर भारी; कौन है रहमानुल्लाह?

बता दें कि बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सांवत हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने ट्रंप से लेकर बाबा रामदेव तक से शादी करने को लेकर कई अजीबोगरीब बयान दिए हैं. एक बार फिर राखी सावंत धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर बयान देकर चर्चा में आ गई हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago