बिजनेस

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, FII और DII की खरीदारी से बाजार बना बुलिश

Share Market Today: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और ऑटो सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी. सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 268.37 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के बाद 85,877.88 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 72.40 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,277.70 स्तर पर बना हुआ था.

निफ्टी बैंक 213.85 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,741.90 स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 119.55 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के बाद 61,181.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.90 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,999.75 स्तर पर था.

जानकारों ने क्या कहा?

बाजार के जानकारों ने कहा, “कल निफ्टी में 320 पॉइंट की रैली के साथ मार्केट का कंस्ट्रक्ट बुलिश मोड में बदल गया है. निफ्टी और सेंसेक्स के लिए नए ऑल-टाइम हाई मात्र समय की बात है. हाई एफआईआई शॉर्ट पोजीशन के साथ मार्केट का टेक्निकल कंस्ट्रक्ट भी रैली के लिए फेवरेबल है.”

उन्होंने आगे कहा कि इस रैली को चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही की आय से भी समर्थन मिल रहा है. अक्टूबर में उपभोग को लेकर दर्ज किया उछाल आगे शानदार अर्निंग ग्रोथ के रूप में नजर आएगा.अगर यह ट्रेंड बना रहता है तो फेस्टिवल सीजन के बाद थोड़ी नरमी के साथ भी आगे अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी होगी, जिससे मार्केट में रैली आएगी.

ये भी पढ़ें- अरबपतियों की लिस्ट में खेल हो गया! लैरी v/s लैरी में हुए मस्क को फायदा; देखें नई लिस्ट

एशियाई बाजार मिले-जुले संकेत दिखे

इस बीच सेंसेक्स पैक में टीएमपीवी, एलएंडटी, एमएंडएम, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे. वहीं, मारुति सुजुकी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और इटरनल टॉप लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों में सोल, जापान और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. केवल जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में बने हुए थे.

विदेशी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुए. डाउ जोंस 0.67 प्रतिशत या 314.67अंक की तेजी के बाद 47,427.12 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत या 46.73 अंक की बढ़त के बाद 6,812.61 स्तर और नैस्डेक 0.82 प्रतिशत या 189.10 अंक की तेजी के बाद 23,214.69 पर बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 26 नवंबर को लगातार दूसरे दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,778.03 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) भी इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 6,247.93 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

16 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

47 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

58 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago