'बिग बॉस 16' सुंबुल (फोटो इंस्टाग्राम )
Bigg Boss 16: गुरुवार को ‘बिग बॉस 16’ में एक और नए दिन की शुरुआत हुई. सुबह-सुबह शालीन, टीना, साजिद और निमृत के बीच कैप्टन बनाने को लेकर बहस होती है और फिर धीरे-धीरे ये लड़ाई का रूप ले लेती है. इसी बीच शालीन निमृत से बातचीत करते हुए उन्हें समझाते हैं. और साजिद ने कहा है कि शिव कैप्टन तुम ही बने रहना. पिछले दिनों सुंबुल के पिता ने उनसे बातचीत में शालीन और टीना के खिलाफ कुछ अपशब्द बोले थे, जिसे लेकर बाहर काफी हंगामा मचा हुआ है.
बिग बॉस ने सुनाया ऑडियो क्लिप
बिग बॉस घरवालों को वो सारी बातें सुनाते हैं कि सुंबुल के पापा ने क्या-क्या कहा, जिसमें उन्होंने टीना के मुंह पर लात मारने की बात भी की. ऐसे में अब बिग बॉस ने भी सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बिठाकर ऑडियो सुनाते हैं.
ये भी पढ़ें– Urvashi Rautela Video: भोजपुरी सॉन्ग में उर्वशी रौतेला के डांस ने मचाई सनसनी, मीत ब्रो का म्यूजिक भी है गर्दा छाप
बस फिर क्या था इसके पूरे घर का माहौल बिगड़ जाता है. इस ऑडियो और वीडियो को देख टीना और शालीन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और दोनों एक सुंबुल पर अपना गु्स्सा निकलते हैं. टीना गुस्से में कहती हैं- मेरे कैरक्टर पर मत आइए, मुझसे दूर रहिए. घर में इस बिगड़ते हालात को देखकर सुंबुल एकदम घबरा जाती हैं, जिसके बाद निमृत और शिव उन्हें संभालते नजर आते हैं.
साजिद के कहने पर मांगी माफी
घर का हर सदस्य सुंबुल और उनके पापा की ही बात करता नजर आता है. किचन में अर्चना, सौंदर्या और प्रियंका इस मुद्दे पर बातें करती हैं और कहती हैं कि ये सेंसिटिव मुद्दा है. इस मामले को सुलझाने के लिए साजिद खान सुंबुल को टीना और शालीन से माफी मांगने को बोलते हैं. साजीद की बात सुन सुम्बुल दोनों से माफी मांग लेती हैं. इसी बीच शालीन कहते हैं हमने क्या बिगाड़ा है, बात करो तो पंगा नहीं करो तो. अब शालीन को सुम्बुल के साथ बेड शेयर करने की वजह से घरवाले उनपर निशाना साधते हैं.
सुम्बुल को पैनिक अटैक
बता दें कि शालीन और टीना का गुस्सा देखकर सुंबुल को पैनिक अटैक आ जाता है. वह परेशान हो जाती है और घबरा जाती है, जिसके बाद निमृत बिग बॉस से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह सुंबुल को मेडिकल रूम में बुला ले. कुछ देर बाद बिग बॉस की तरफ से मेडिकल रूम में जाने का फरमान आता है और वह चलीं जाती हैं.
बिग बॉस ने दिया मछली पकड़ने का टास्क
घर का माहौल शांत करवाने के लिए बिग बॉस सभी को मछलियां पकड़ने का टास्क देते हैं. इस टास्क का जज कैप्टन वह एमसी स्टैन बनाते हैं. घरवालों को दो ग्रुप में बांट दिया जाता है. पहला आम जनता और दूसरा राजा का ग्रुप. पहले और दूसरा राउंड में राजा का ग्रुप जीतता है. इसी बीच एक बार फिर अर्चना और साजिद की कहासुनी होती नजर आती है.
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…
राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…