देश

Arvind Kejriwal: एक दिन के लिए CBI-ED मुझे दे दो, बीजेपी के आधे नेता जेल में होंगे- AAP नेताओं पर केस का हवाला देकर बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal on ED-CBI: देश में सीबीआई (CBI)और ईडी (ED) को लेकर सत्तारूण बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज हो गई. इस बीच दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक चैनल पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होने कहा कि एक अगर एक दिन के लिए उन्हे जांच एजेंसियां दे दी जाए तो बीजेपी के आधे से ज्यादा नेता जेल में होंगे. ”हमने पिछले पांच सालों में दिल्ली MCD को 1 लाख करोड़ रुपए दिए है. सारा खा गए”. आगे वो कहते है कि अगर थोड़ा खाना कम कर दें तो कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी. ये बहुत पैसा खाते हैं. सारी एजेंसी इनके पास हैं. मुझे 24 घंटे के लिए सीबीआई और ईडी दे दो आधी से ज्यादा बीजेपी जेल के अंदर होगी.

मोरबी हादसे को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

एक चैनल को इंटरव्यू में देते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में घड़ी बनाने वाली कंपनी को इन्होंने पुल बनाने को दे दिया. दुनिया में ऐसा नहीं हुआ होगा. ये कहते हैं कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचारी हैं. 24 घंटे के लिए हमें सीबीआई और ईडी दे दो, फिर देखो. इनके पास जांच एजेंसियां हैं, हमारे ऊपर इतने केस किए, कुछ भी साबित कर पाए. मनीष ने शराब घोटाला कर दिया, 10 हजार करोड़ खा गया, कहां गए वो 10 हजार करोड़ रुपए. सब किया, छापे मारे कुछ नहीं निकला.

केजरीवाल ने ‘आप’ के सदस्यों पर हो रहे मुकदमों को लेकर कहा कि उनके नेताओं के खिलाफ 67 मामले दर्ज किए जाने के बावजूद कोई भी जांच एजेंसी ‘आप’ सदस्य के गलत काम को साबित करने में सक्षम नहीं हैं. उन्होने आगे कहा ”पिछले 7 सालों में, उन्होंने AAP नेताओं के खिलाफ 167 मामले दर्ज किए हैं, अदालत में एक भी साबित नहीं हुआ है. आप नेताओं को 150 से अधिक मामलों में बरी कर दिया गया है और बाकी लंबित हैं. जांच एजेंसी के अधिकारी केवल आप नेताओं के गलत कार्यों को खोजने के लिए समर्पित हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला है. एजेंसियों की अदालतों में खिंचाई हो रही है क्योंकि उन्होंने झूठे मामले दायर किए हैं”

ये भी पढ़ें: Delhi: AAP विधायक गुलाब सिंह यादव की कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, मीटिंग से भागे, वायरल हुआ VIDEO

सत्येंद्र जैन को लेकर अमित शाह पर तंज

केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियोज पर कहा कि ये वीडियो कोर्ट में दिया गया, कोर्ट ने तो कोई ऑर्डर नहीं दिया. ‘कोर्ट तय करेगा कि जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी(VVIP) सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं. इसका मतलब है कि जो भी सुविधाएं उनको मिल रही हैं वो जेल मैनुअल के हिसाब के मिल रही हैं. वो रोटी खा रहा है तो कह रहे हैं कि रोटी क्यों खा रहा है. ”अमित शाह 2010 में जेल में रहे थे, वहां उनके लिए डिलक्स जेल बनाई गई थी. खाना बाहर से आता था. ये जब-जब जेल गए इन्होंने वीवीआईपी सेवाएं लीं, इन्हें लगता है कि सब लेते होंगे, हम नहीं लेते”.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

14 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

33 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

37 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

46 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago