सलमान खान का डोनाल्ड ट्रंप पर तंज
Salman Khan Taunt On Donald Trump: हाल ही में बिग बॉस 19 के मंच पर होस्ट सलमान खान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, “जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे हैं, उन्हीं को शांति प्राइज चाहिए.” सलमान का यह तंज सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ इशारा करता है, जो लगातार खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार बताते हैं, जबकि उनकी नीतियाँ और टैरिफ युद्ध दुनिया भर में तनाव बढ़ा रहे हैं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं.
बिगबॉस 19 में हुआ वायरलबिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan Bigg Boss) ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और इसी दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा. सलमान ने कहा, “ये क्या हो रहा है पूरी दुनिया में. जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे हैं, उन्हीं को शांति प्राइज चाहिए.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे डोनाल्ड ट्रंप पर तंज के रूप में देखा.
सलमान खान ने फरहाना की क्लास लगाते हुए कहा कि आप पीस एक्टिविस्ट हैं, लेकिन आप शांति बनाए रखने की बजाय शांति पर ही अटैक कर रही हैं. पीस एक्टिविस्ट झगड़े सुलझाते हैं और दोस्ती कराते हैं. सलमान के इस बयान को लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज के रूप में देखा, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता के जरिए ‘सुलझाने’ का दावा किया है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की सादगी देख सब हैरान! प्रधानमंत्री ने आम सांसद की तरह बैठकर ली ट्रेनिंग
डोनाल्ड ट्रंप ने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता के जरिए ‘सुलझाने’ का दावा किया है. भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए विवाद को भी रोकने की बात कही थी, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. ट्रंप प्रशासन अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार मानता है.
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…