Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी की सादगी देख सब हैरान! प्रधानमंत्री ने आम सांसद की तरह बैठकर ली ट्रेनिंग

PM Modi Simplicity Viral: उपराष्ट्रपति चुनाव और GST पर हुए फैसले के बाद बीजेपी ने एक वर्कशॉप आयोजित किया. इसमें पीएम मोदी आखिरी पंक्ति में बैठे नजर आए.

PM Modi Simplicity Shines AT BJP Workshop

वर्कशॉप में पीएम मोदी

PM Modi Simplicity At BJP Workshop: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और विनम्रता हमेशा ही चर्चा में रहती है. उनका नेतृत्व जितना विशाल है उनका स्वभाव उतना ही सरल और सहज है. इसका उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला है. GST पर हुए फैसले के बाद और उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी की वर्कशॉप (PM Modi In BJP Workshop )  का आयोजन किया था. इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. सबसे खास बात यह कि किसी आम सांसद की तरह बैठे हुए नजर आए और आखिरी पंक्ति में बैठे रहे.

आम तौर पर, प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष नेता ऐसे कार्यक्रमों में पहली पंक्ति में बैठते हैं, लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) ने सबसे पीछे बैठकर यह संदेश दिया कि पार्टी में हर कार्यकर्ता समान है, जिससे सभी में नया जोश भर गया. उन्होंने बीजेपी की उस बात को सिद्ध किया है कि पार्टी नजर में हर कार्यकर्ता समान होता है. अब उनकी यह फोटो लगातार वायरल हो रही है.

शुरुआत से बने ट्रेनिंग का हिस्सा

उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी ने सांसदों की ट्रेनिंग सेसन का आयोजन किया था. इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के कई सांसद शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम की कार्यवाही सुबह से शुरू हुई. सबसे खास बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें शुरुआत से ही हिस्सा लिया. इस दौरान वह सबसे पीछे की सीट पर बैठे नजर आए. इसी समय की फोटो कई सांसदों ने खीचे जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह फोटो बता रही है कि पीएम मोदी कितने सरल और सहज हैं.

ये भी पढ़ें:  पैरों से कैसे मिलते हैं किडनी खराब होने के संकेत?

सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा

पीएम मोदी का यह कदम न केवल उनकी विनम्रता को दर्शाता है, बल्कि पार्टी के भीतर एकता और सामूहिक भावना को भी मजबूत करता है. इस घटना से यह साफ हो गया है कि सत्ता के शिखर पर होने के बावजूद, मोदी अपनी जड़ों और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए हैं. उनकी इस सादगी की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है, जिससे यह संदेश आम जनता तक पहुंच रहा है कि एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने लोगों के बीच साधारण बनकर रहता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read