Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शादी के 6 साल बाद मां बनी बिपाशा, बेटी को दिया जन्म

बिपाशा ने बच्चे को जन्म

आखिर लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के जीवन ने नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है.जानकारी के मुताबिक बिपाशा बसु भी मां बन गई हैं. उनकी डिलीवरी हो गई है. 43 साल की उम्र में बिपाशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड का ये कपल भी पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है.

बिपाशा के मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं. बिपाशा बसु की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया है. इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार दे रहे हैं. नन्ही परी के आने से बिपाशा और करण की फैमिली कंप्लीट होने के साथ उनकी जिंदगी  खुशियों से भर गई है.

2016 में की थी शादी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 30 अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी. अब शादी के 6 साल बाद दोनों के जीवन में नन्ही परी ने कदम रखे हैं और उनके परिवार को पूरा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- 

मुंम्बई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को लाखों की घड़ियों के साथ पकड़ा, जाने क्यों भरना पड़ा 7 लाख का जुर्माना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital