Bobby Deol Kanguva Movie_
Bobby Deol Kanguva Movie: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ‘एनिमल’ फिल्म जबसे विलेन बने हैं, तबसे हर जगह चर्चे में बने हुए हैं. वहीं आज हम सबके के हीरो बॉबी देओल आज अपना 55 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिला है. बॉबी आगे फिल्म कंगुवा में नजर आने वाले हैं जिसका पोस्टर बॉबी के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया है. पोस्टर में बॉबी देओल (Bobby Deol) का खूंखार लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है. बॉबी का यह पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ छा गया है.
सूर्या (Suriya Movie) की अपकमिंग बिग बजट मूवी ‘कंगुवा’ (Kanguva Movie) से बॉबी देओल के किरदार ‘उधिरन’ का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है. इस लुक को बॉबी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ‘कंगुवा’ से अपने पहले लुक को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- रूथलेस, पॉवरफुल और कभी ना भूलने वाला.
इस खतरनाक पोस्ट के सामने आने के बाद बॉबी देओल के फैन जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘रूथलेस, पॉवरफुल और कभी ना भूल पाने वाला शानदार लुक.’ एक अन्य ने लिखा- ‘पिछले पोस्टर से कहीं ज्यादा अच्छा.’ वहीं एक का कहना है कि ‘उधीरन के आगे एनिमल का अबरार भी फीका लग रहा है.’
सूर्या क ‘कंगुवा’ का डायरेक्शन शिवा ने किया है. इसमें बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं. हालांकि बाकी स्टार कास्ट का खुलासा आने वाले वक्त के साथ किया जाएगा. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी वेट्री पलानीसामी की है और ‘रॉकस्टार’ देवी श्री प्रसाद ने इसका संगीत तैयार किया है.
रिपोर्ट्स की मानें तो स्टूडियो ग्रीन के एसोसिएशन में यूवी क्रिएशन्स सूर्या (Suriya Kanguva) की फिल्म ‘कंगुवा’ एक बड़े स्तर पर बना रहा है. फिल्म एक या दो नहीं बल्कि पैन इंडिया स्तर पर पूरी 10 भाषाओं में रिलीज करने का प्लान है. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में सूर्या के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म का डायरेक्शन सिवा कर रहे हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…