Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘गदर 2’ का ट्रेलर लॉन्च, “पाजी तुस्सी हमारी जान हो…” सुनकर सबके सामने रो पड़े सनी देओल

सनी ने अपने फैन्स के लिए पंजाबी तड़का लगाते हुए कहा, ”बल्ले-बल्ले”. अमीषा ने कहा कि सनी की तरह उनकी आंखों में भी आंसू हैं लेकिन उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें डर है कि उनका मेकअप खराब हो जाएगा.

Gadar 2 Trailer

Gadar 2 Trailer

Gadar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए. अभिनेता सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल और फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने बुधवार को विजय दिवस के मौके पर मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया. तारा सिंह के अपने प्रतिष्ठित किरदार में सजे सनी देओल का मंच पर जोरदार जयकारों, तालियों और सीटियों के साथ स्वागत किया गया. जब उनसे ट्रेलर लॉन्च पर मिले रिस्पॉन्स के बारे में पूछा गया तो सनी भावुक हो गए और उनके गालों पर आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि मौसम के कारण उन्हें चिंता थी कि ट्रेलर लॉन्च आज होगा या नहीं और वह प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं.

सनी के साथ काम करना एक सीखने वाला अनुभव था: उत्कर्ष

सनी ने अपने फैन्स के लिए पंजाबी तड़का लगाते हुए कहा, ”बल्ले-बल्ले”. अमीषा ने कहा कि सनी की तरह उनकी आंखों में भी आंसू हैं लेकिन उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें डर है कि उनका मेकअप खराब हो जाएगा. उत्कर्ष अपने ऑनस्क्रीन पिता सनी देओल की तारीफ करते नजर आए. उन्होंने कहा कि सनी के साथ काम करना एक सीखने वाला अनुभव था. ‘गदर 2’ 1971 पर आधारित है, और तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital