जैकलीन फर्नांडिस
Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड में सितारा बनने के बाद कमाई और ऐश्वर्य की कोई सीमा नहीं है.
तमाम बॉलीवुड सितारों के पास फिल्मों-विज्ञापनों और देश-विदेश में अपने अपीयरेंस से कमाया हुआ इतना धन है कि वह किसी राजा की तरह आलीशान जिंदगी जीते हैं. उनके पास देश-विदेश में बड़े-बड़े बंगले हैं, महंगी कारें हैं और कुछ के पास तो अपने निजी विमान तक हैं.
लेकिन कुछ सितारे बॉलीवुड में ऐसे भी हैं जिन्होंने या तो समुद्र के बीच में निजी द्वीप खरीद रखें हैं या फिर निजी द्वीपों में विला यानी महल बना रखे हैं. सेलेब्रिटी स्टेटस के कारण वह किसी सुपर पावर की तरह हो चुके हैं. जिंदगी में मिलने वाली हर सुख-सुविधा उनके पास है.
अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान से लेकर सनी लियोनी तक के पास अगर अपने प्राइवेट प्लेन हैं तो ऐसे भी स्टार बॉलीवुड में हैं. जिनके पास अपने प्राइवेट आइलैंड हैं. शाहरुख खान के पास अपना निजी विमान ही नहीं बल्कि दुबई में प्राइवेट आइलैंड तक है. हालांकि कुछ खबरों में कहा गया है. कि वह प्राइवेट आइलैंड नहीं है, बल्कि दुबई के प्राइवेट आइलैंड पाम जुमेरिया में विशाल विला है. जिसकी कीमत लगभग सात सौ मिलियन डॉलर है.
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस भले ही बॉलीवुड में कभी नंबर वन नहीं रहीं और ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनका नाम जुड़ा. मगर उनके बारे में खबरें हैं कि कुछ साल पहले उन्होंने साउथ श्रीलंका में एक द्वीप अपनी कमाई से खरीदा है. उनकी योजना यहां पर विला बनाने की है. पॉपुलर सिंगर मीका भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं और इसी साल उन्होंने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है. मीका ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी.
ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में ही निजी आइलैंड रखने वाले सितारे हैं. हॉलीवुड में कई दिग्गज सितारों के पास अपने प्राइवेट आइलैंड हैं. इनमें इनसेप्शन, टाइटैनिक और शटर आइलैंड जैसी फिल्मों में आ चुके लियोनार्डो डी कैप्रियो ने कैरेबियन समुद्र में एक आइलैंड कुछ साल पहले खरीदा था.
समुद्री लुटेरे की कहानी पाइरेट्स ऑफ कैरेबिनय सीरीज की फिल्में करने वाले जॉनी डैप भी प्राइवेट द्वीप के मालिक हैं. जबकि अमेरिकन रैपर जे-जैड ने अपने देश में पत्नी बियांसी को कुछ साल पहले एक द्वीप खरीद कर उपहार में दिया था.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…