देश

उपचुनाव की हार से अखिलेश ने लिया सबक, डिंपल के लिए प्रचार करने उतरे, बोले- आजमगढ़ हम धोखे से हारे लेकिन…

उत्तरप्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपनी पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए खुद अखिलेश यादव मैदान में उतर गए है. इसकी शुरुआत उन्होने अपनी विधानसभा करहल सीट पर चुनाव प्रचार करके की है. इस दौरान अखिलेश ने कई बातें कही, उन्होने कहा कि आजमगढ़ में हम धोखे से हार गए थे. इसके अलावा कहा कि मैनपुरी उपचुनाव पर देश की नजर है और सपा की प्रतिष्ठा का चुनाव है. करहल पहुंच कर उन्होने नत्थू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता मौजूद रहे.

धोखे से हारे आजमगढ़ की सीट- अखिलेश

अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं अभी आजमगढ़ हराया मैनपुरी भी हरा देंगे. उन लोगों को कहना चाहता हूं कि आजमगढ़ का चुनाव तो हम धोखे से हार गए थे. ये मैनपुरी है, यहां की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को हारने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि यहां पर नेताजी का सीधा-सीधा संबंध रहा है. लोगों से जुड़े रहे हैं. नेताजी का मैनपुरी से सालों पुराना को रिश्ता है. मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को नेताजी बनाया है. यह आप लोगों को चुनाव है.

इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव हम जीत रहे हैं, विधानसभा चुनाव में हमारी जिन बूथों पर कुछ वोटों से हार हुई थी. अब हमारे कार्यकर्ता मिलकर उन ग्राम पंचायतों में जाएंगे और वहां के लोगों को हाथ जोड़कर निवेदन करें. उन्हें मनाएंगे तो वो लगो मान जाएंगे. वो लोग भी हमारे साथ आ जाएंगे. हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं है, हमारी लड़ाई सिर्फ करहल विधानसभा और जसवंत नगर विधानसभा से है. हमारे प्रत्याशी हमें ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताएंगे.

मैनपुरी उपचुनाव देश का चुनाव!

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यहां कई बार कठिन परिस्थितियों में चुनाव हुए हैं. लेकिन इस बार ये पहला ऐसा चुनाव है, जब नेताजी हमारे बीच नहीं है. मैनपुरी उपचुनाव पर देश की लड़ाई है, ये चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलिदेने का चुनाव है. ये सपा की प्रतिष्ठा का चुनाव है और कहा कि अब चाचा शिवपाल भी हमारे साथ आ गए है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी बीजेपी बोला हमला

इस दौरान सपा नेता पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि,”बीजेपी सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कार्य कर रही है. ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से खजाना लूट कर इंग्लैंड भेज रही थी. उसी तरह योगी और मोदी देश की संपत्ति को अदाणी और अंबानी के हाथों में दे रहे हैं’.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

24 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago