मनोरंजन

सलमान खान और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर बोनी कपूर ने किया खुलासा, कहा- ‘पहले जैसे नहीं रहे रिश्ते’

Boney Kapoor On Salman-Arjun Rift: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी दोस्ती और दुश्मनी के लिए बहुत मशहूर है. सलमान खान ऐसे सितारों में से एक हैं जिन्होंने न सिर्फ अपनी दोस्ती से सभी को हैरान किया बल्कि उन्होंने कई लोगों का करियर भी बनाया है. इनमें से एक अर्जुन कपूर भी शामिल हैं. हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच बिगड़े रिश्ते के बारे में खुलकर बताया. बोनी ने बताया कि सलमान खान ने अर्जुन कपूर के करियर की शुरुआती दौर उनकी मदद की थी.

सलमान और अर्जुन के बीच अनबन पर बात की

बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अनबन के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा है कि सलमान खान के साथ उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है. बोनी कपूर ने कहा कि मैं भले ही मोनी कपूर (उनकी पहली पत्नी) से अलग हो गया हूं, लेकिन मेरे दिमाग में यह कभी नहीं था कि अर्जुन एक्टर बनना चाहते हैं. वह सलमान ही थे, जिन्होंने मुझे फोन किया और कहा बोनी सर अर्जुन एक एक्टर बनेगा. वहीं सलमान खान ने अर्जुन को एक्टर बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी उठाई थी.

बोनी कपूर ने सलमान को दिया क्रेडिट

बोनी कपूर ने आगे कहा कि जहां तक अर्जुन की बात है तो मैं सलमान खान को क्रेडिट दूंगा. जो कुछ भी कहा और किया आज उनके बीच रिश्ते ठीक नहीं है. लेकिन आज मेरा बेटा जो कुछ भी है, उसका पूरा श्रेय सलमान खान को जाता है. उसने मेरे बेटे को सही तरीके से गाइड किया था.

बोनी ने सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि सलमान के लिए मेरा प्यार हमेशा एक जैसा ही रहेगा. मैंने आज तक उनके जैसा बड़ा दिलवाला नहीं देखा.

ये भी पढ़ें: Allu Arjun की Pushpa 2: The Rule के टीजर रिलीज की तारीख पता चली, इसके साथ इन बातों को भी जान लीजिए

बोनी Wanted-2 में सलमान खान के साथ करेंगे काम

बता दें कि बोनी कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि वह बहुत जल्द सलमान खान के साथ वांटेड-2 बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं Wanted का सीक्वल बनाने वाला हूं. इसके लिए जब मैंने सलमान खान को फोन किया तो उन्होंने कहा कि ठीक है सर मैं ये करूंगा. बता दें कि अर्जुन कपूर के साथ तनाव के बाद खबर आ रही थी कि सलमान और बोनी कपूर साथ काम नहीं करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

41 minutes ago