मई का महीना सिर पर है और Box Office का पारा अभी से चढ़ा हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री के लिए आने वाला समय बड़ा अहम है, लेकिन पिछला कुछ वक्त जिस तरह का रहा है, उसने आंकड़ों के सारे पुराने गणित बिगाड़ दिए हैं. मार्च और अप्रैल में रिलीज हुई फिल्मों का ‘भौकाल’ ऐसा है कि नई आने वाली फिल्मों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो रहा है. फिलहाल थिएटर्स में तीन फिल्मों के बीच जबरदस्त घमासान चल रहा है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और ग्लोबल स्तर पर तहलका मचा रही ‘माइकल’.
सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की जिसने इस साल इतिहास रच दिया है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 42 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म थकने का नाम नहीं ले रही. हैरानी की बात यह है कि छठे हफ्ते में भी यह फिल्म करोड़ों में खेल रही है. यह न केवल इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है, बल्कि भारत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के रूप में भी उभरी है. इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है, जो अपने आप में एक मिसाल है. अकेले ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर से अब तक 1782 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.
हालांकि, असली ट्विस्ट तब आया जब माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ रिलीज हुई. भले ही क्रिटिक्स ने इस फिल्म को लेकर मिली-जुली राय दी हो, लेकिन जनता का प्यार इसे छप्पर फाड़कर मिल रहा है. ‘माइकल’ ने सिर्फ 4 दिनों में ही कमाई के ऐसे झंडे गाड़े कि यह साल की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट्स में शामिल हो गई. अकेले नॉर्थ अमेरिका और कनाडा से फिल्म ने करोड़ों डॉलर की कमाई की है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
भारत में भी ‘माइकल’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. छठे दिन इस फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन 23.45 करोड़ रुपये (ग्रॉस 28.07 करोड़) तक पहुंच गया है. इस विदेशी फिल्म की वजह से अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को काफी नुकसान झेलना पड़ा है.
ये भी पढ़ें- 500 लीटर पेट्रोल, 25 किलो बारूद! ‘धुरंधर 2’ के सेट पर मौत से खेले रणवीर, इंटरव्यू में हुआ बड़ा खुलासा
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी मजबूती से टिकी हुई है और 13वें दिन इसने 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर ‘माइकल’ का शोर नहीं होता, तो अक्षय की फिल्म के आंकड़े और भी बेहतर हो सकते थे.
देखा जाए तो इस वक्त सिनेमाघरों में एक तरफ देसी एक्शन और कॉमेडी का तड़का है, तो दूसरी तरफ हॉलीवुड का ग्लोबल क्रेज. अब देखना यह है कि मई की नई रिलीज के बीच ये तीनों फिल्में अपनी जगह कितनी देर तक बचा पाती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…