Dhurandhar 2 climax scene
Dhurandhar 2 climax scene: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) के क्लाइमैक्स सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया कि इस सीन को बहुत ही असली और दमदार दिखाने के लिए भारी मात्रा में पेट्रोल और बारूद का इस्तेमाल किया गया. उनके मुताबिक, क्लाइमैक्स टैंकर ब्लास्ट सीन में करीब 500 लीटर पेट्रोल जलाया गया और हर टैंकर में लगभग 25 किलो बारूद रखा गया.
बिना CGI के किया गया शूट
विशाल त्यागी ने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर चाहते थे कि यह सीन पूरी तरह प्रैक्टिकल इफेक्ट्स से शूट हो. इसलिए इसमें किसी भी तरह का कंप्यूटर ग्राफिक्स (CGI) इस्तेमाल नहीं किया गया. टीम ने असली धमाकों और आग के साथ यह सीन तैयार किया ताकि स्क्रीन पर ज्यादा रियल फील आए.
आग के बीच शूट करते रहे रणवीर सिंह
इस खतरनाक सीन में अभिनेता रणवीर सिंह ने भी हिस्सा लिया. उन्हें जलती आग और धमाकों के बीच चलते हुए शॉट देना था. बताया गया कि शूटिंग के दौरान रणवीर पूरी तरह शांत और फोकस में थे. SFX टीम के अनुसार, उन्होंने बिना डर के अपना सीन पूरा किया और टीम पर पूरा भरोसा दिखाया.
प्रोडक्शन टीम से हुआ मतभेद
विशाल त्यागी ने यह भी बताया कि इस सीन के लिए प्रोडक्शन टीम 250 लीटर पेट्रोल इस्तेमाल करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने बेहतर विजुअल इफेक्ट के लिए 500 लीटर की मांग रखी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त इंतजाम किए गए थे.
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के कहने पर राघव चड्ढा ने छोड़ा ‘AAP’ का साथ? नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ ने किया बड़ा खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता
‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है. यह दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है और अब सिर्फ ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ से पीछे है. फिल्म ने अकेले 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जबकि पूरी फ्रेंचाइजी की कमाई 3,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

