Bharat Express DD Free Dish

क्या डेटिंग कर रहे हैं सारा अली खान और अर्जुन, जानिए कौन हैं Rumoured Boyfriend?

Sara Ali Khan Rumoured Boyfriend; बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार वजह है अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ उनका वायरल गुरुद्वारा वीडियो. जानिए कौन हैं अर्जुन और क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई.

Sara Ali Khan Rumoured Boyfriend

Sara Ali Khan Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ है. हाल ही में सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकलती नजर आईं. उनके साथ एक मिस्ट्री मैन भी थे, जिनकी पहचान अर्जुन प्रताप बाजवा के रूप में हुई है. जी हां ये वीडियो वायरल होते ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

दरअसल ये वीडियो दिल्ली के एक गुरुद्वारे का है, यहां सारा (Sara Ali Khan) को सफेद सलवार-सूट और सिर पर दुपट्टा ओढ़े हुए नंगे पैर बाहर निकलती नजर आईं. उनका सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. वहीं, उनके साथ नजर आए अर्जुन ब्लैक प्रिंटेड टी-शर्ट और लूज ट्रैक पैंट में दिखे. दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ‘बेस्ट कपल’ तक कह डाला. हालांकि दोनों ने कैमरे के सामने साथ में पोज नहीं दिया और अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं आखिर अर्जुन प्रताप कौन है?

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?

अर्जुन प्रताप बाजवा एक उभरते हुए एक्टर, म्यूज़िशियन और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के शौकीन हैं. उनका ताल्लुक पंजाब के एक राजनीतिक परिवार से है. उनके पिता, फतेह जंग सिंह बाजवा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब राज्य में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. अर्जुन ने अपनी पढ़ाई एग्रीकल्चर और पॉलिटिक्स में की है, लेकिन उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बनाया.

फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने Band of Maharajas जैसी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में एक्टिंग की. आपको बता दें एक्टिंग के साथ ही साथ वे म्यूजिक की दुनिया में भी एक्टिव हैं. उनके गानों में Thinkin’ Bout You, Hellcat, Enroute और Parda शामिल हैं, जिसमें उन्होंने Tech Panda और Kenzani के साथ कोलैबोरेशन किया था. सोशल मीडिया पर भी अर्जुन काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वे अपनी फिटनेस, म्यूजिक और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं.

पहले भी जुड़ चुका है नाम

सारा और अर्जुन के रिश्ते की खबरें पहली बार अक्टूबर 2024 में सामने आई थीं, जब दोनों को केदारनाथ मंदिर में साथ देखा गया था. इसके बाद दिसंबर में दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर राजस्थान से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो एक जैसी लोकेशन पर ली गई थीं. तभी से लोगों को शक हो गया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं. हालांकि, अब तक सारा और अर्जुन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है. लेकिन इन सबके बावजूद, फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि ये रिश्ता जल्द ही ऑफिशियल हो सकता है.

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

पर्सनल लाइफ के अलावा सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी बखूबी निभा रही हैं. एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग ‘मेट्रो… इन दिनों’ (Metro In Dino) को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. अनुराग बसु ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. साथ ही सारा और आदित्य की जोड़ी को फैंस को बहुत प्यार मिला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

इसके अलावा सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म सरज़मीन की रिलीज़ पर उनका हौसला बढ़ाया. यह फिल्म 25 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ हुई है, जिसके डायरेक्टर कायोज़े ईरानी है. फिल्म में प्रिथ्वीराज सुकुमारन और काजोल मेन रोल में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर मेकर्स ने संजय दत्त को दिया शानदार तोहफा, जारी किया ‘The Raja Saab’ का खूंखार लुक

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read