मनोरंजन

कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ के सेंसर सर्टिफिकेट पर लगी रोक, मिल रही धमकियां, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंगना को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं. वो जोरशोर से फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है और अपनी फिल्म के बारे में बता रही है कि दर्शकों को उनकी फिल्म क्यों देखनी चाहिए?

हालांकि, ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद पहले सिख समुदाय ने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की और अब फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है.

कंगना ने कही ये बात

कंगना ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्हें और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्यों को धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि उन पर सिख समुदाय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या न दिखाने का दबाव है. उन्हें लगातार मिल रही धमकियों के बीच फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी या नहीं, यह सवाल गंभीर होता नजर आ रहा है. क्योंकि खुद कंगना ने कहा है कि उनकी फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है.

रोक लिया गया फिल्म का सर्टिफिकेट

करीब एक मिनट की वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. लेकिन यह सच नहीं है. हालांकि फिल्म क्लियर हो गई थी लेकिन अब उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है. क्योंकि बहुत-सी धमकियां आ रही हैं, जान से मार देने की. सेंसर वालों को बहुत धमकियां मिल रही हैं.”

ये भी पढ़ें: जब एक कमरे में 8 लोगों के संग रहते थे अमिताभ बच्चन, KBC में बिग बी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर सैलरी का भी किया खुलासा

न दिखाया जाए श्रीमती गांधी की हत्या

कंगना ने आगे कहा कि हम पर श्रीमती गांधी की हत्या, जरनैल सिंह भिंडरावाले और पंजाब में हुए दंगे न दिखाने का दबाव है. मैं समझ नहीं पा रही हूं कि फिर हम क्या दिखाएं. मुझे नहीं पता कि फिर क्या दिखाएं कि फिल्म अचानक से ब्लैक आउट हो जाती है. ये मेरे लिए अविश्वसनीय समय है और मैं देश में इस समय जो हालात हैं उन्हें देखकर मुझे दुख महसूस हो रहा है.

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नज़र आएंगी. बता दें, यह फिल्म 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी भारत में साल 1975 में लागू हुई ‘इमरजेंसी’ पर आधारित है. कंगना के अलाव इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

10 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

20 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

37 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago