लाइफस्टाइल

Health Tips: जानें कौन सा चावल ज्यादा फायदेमंद है? उबला या कच्चा

Health Tips: ये तो सभी जानते हैं कि भारत के कई हिस्से ऐसे हैं जहां पर चावल को मुख्य भोजन माना जाता है. हालांकि लोग चावल को पका कर ही खाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें चावल को कच्चा खाना अधिक फायदेमंद बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कच्चे चावल में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है और कब्ज से बचाता है तो वहीं एक्सपर्ट ये भी कह रहे हैं कि उबले चावल में उबलने के कारण पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कच्चे चावल को बनाने के लिए, सामान्य धान को कूटा जाता है. दूसरी ओर, उबले चावल बनाने के लिए, पूरे धान को उबाला जाता है और फिर सुखाकर कूटा जाता है. कच्चे चावल को पकाने में अधिक समय लगता है और यह अधिक पानी सोखता है, जबकि उबला चावल कम पानी सोखता है. बता दें कि कच्चे और उबले चावल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.

ये भी पढ़ें-क्या आपने सुना है चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, जानें क्या हैं इसकी शक्तियां और क्यों छुपती है दुनिया से?

एक्सपर्ट कहते हैं कि कच्चे चावल में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है और कब्ज से बचाता है. कच्चा चावल खाने से वजन कम होता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है. कच्चे चावल में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है. वहीं, कच्चे चावल में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल को स्वस्थ रखता है. कच्चे चावल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर से बचाव करते हैं. कच्चे चावल में पाए जाने वाले विटामिन और मिनिरल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. कच्चे चावल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं, कच्चे चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी भरपूर होती है जो शरीर को मजबूत बनाती है.

मालूम हो कि जिन लोगों को पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं है, उनके लिए उबले हुए चावल सेहतमंद हो सकते हैं लेकिन जिन लोगों को पाचन संबंधी कोई समस्या है, वे कच्चे चावल का सेवन कर सकते हैं. उबले और कच्चे चावल दोनों को संतुलित आहार में शामिल किया जा सकता है. उबले चावल खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. यह चावल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है. उबले हुए चावल में फाइबर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है. इन फायदों को देखते हुए उबले चावल का सेवन करना भी उचित माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

23 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

26 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

36 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

48 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago