मनोरंजन

Chandrayaan 3: ‘कोई मिल गया’ से लेकर R माधवन की ‘रॉकेट्री’ तक… इन फिल्मों में हुई है चांद पर चढ़ाई!

Astronaut Based Movies: आज भारत का चंद्रयान-3 मिशन पूरा होने वाला है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम शाम 6:04 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. जिसके बाद भारतीय स्‍पेस एजेंसी ISRO चांद पर अपनी खोज-परख करेगी. इस खास मौके पर पूरी दुनिया की निगाहें ‘चंद्रयान-3’ की लैंडिंग पर हैं, और इस पल को मजेदार बनाने के लिए यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, उन फिल्‍मों की लिस्‍ट, जिनमें स्पेस, एलियन्स और चांद पहुंचने जैसे कॉन्सेप्ट को शानदार तरीके से दिखाया गया.

अंतरिक्ष, चांद और एलियन्स पर बेस्‍ड हैं ये फिल्‍में

A Trip To The Moon: यह एक फ्रेंच फिल्म है, जो 1902 में रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन Georges Méliès ने किया था. ये ब्लैक एंड व्हाइट दौर की पहली रंगीन फिल्म थी. फिल्म जूल्स वर्ने की 1865 के उपन्यास फ्रॉम द अर्थ टू द मून और इसकी 1870 में आई सीक्वल अराउंड द मून से इंस्पायर थी. इस फिल्म में एस्ट्रोनॉट्स के उस ग्रुप की कहानी दिखाई गई, जो तोप से चलने वाले कैप्सूल में चांद की यात्रा करते हैं और चंद्रमा की सतह का पता लगाते हैं.

Kalai Arasi: यह एक भारतीय फिल्‍म है. यह 1963 में रिलीज हुई थी. कलई अरसी तमिल मूल की फिल्म थी, जिसे A. Kasilingam ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में उस समय के सुपरस्टार एमजी रामचंद्र, भानुमति लीड रोल में थे. ये पहली फिल्म थी जिसमें एलियन्स को धरती पर आते दिखाया गया था. बता दें कि स्पेस कॉन्सेप्ट पर बनी यह तमिल सिनेमा की पहली फिल्म थी.

Chand Par Chadhai: यह फिल्‍म 1967 में रिलीज हुई. इसका डायरेक्शन टी. पी. सुंदरम ने किया था. यह फ्रेंच फिल्म ‘ए ट्रिप टू द मून’ से काफी मिलती जुलती है. इतिहास की सबसे शुरुआती फिल्मों से एक इस फिल्म की कहानी निर्मित अंतरिक्ष यात्रियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है जो चंद्रमा की ओर प्रस्थान करते हैं. हालांकि, वहां उतरने पर, उनका सामना एक दूसरे ग्रह के कई एलियन्स से होता है. बता दें कि इस फिल्म में हीरो दारा सिंह थे.

Koi Mil Gaya: यह बॉलीवुड की एक पॉपुलर फिल्‍म है, जिसमें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, रेखा, प्रेम चोपड़ा, रजत बेदी और जॉनी लीवर लीड रोल में थे. इस फिल्‍म को 2003 में राकेश रोशन ने बनाया. यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी बताती है, जो अपने दिवंगत पिता के पुराने कम्प्यूटर को ढूंढता है और उसके साथ खेलते-खेलते एलियन्स को बुला बैठता है. एलियन ‘जादू’ का नाम आपने सुना होगा, वो इसी फिल्‍म में दिखाया गया था.

Antariksham 9000 kmph: यह फिल्‍म संकल्प रेड्डी द्वारा डायरेक्‍ट की गई, जो 2018 में रिलीज हुई. इस फिल्म में वरुण तेज और अदिति राव हैदरी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे सैटेलाइट के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका अंतरिक्ष स्टेशन से संपर्क टूट गया है और उसकी गति तेज हो गई है. हालांकि, फिर भी हीरो वापस आता है.

Tik Tik Tik: अंतरिक्ष में इंसान के मिशन पर आधारित यह भी बहुत शानदार फिल्‍म है. इस फिलम के हीरो जयम रवि हैं. यह फिल्‍म 2018 में माइकल बे की फिल्म ‘आर्मगेडन’ (1998) से इन्सपायर्ड फिल्म टिक टिक टिक एक तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म है, जो एक एस्ट्रॉयड्स की फिक्शनल कहानी बयां करती है. इस फिल्‍म में दिखाया गया है कि अंतर‍िक्ष से एक एस्ट्रॉयड्स चेन्नई के एन्नोर से टकराने वाला है, जिसे ‘जयम रवि’ और उनकी टीम नष्‍ट करती है. यह फिल्‍म आपको जरूर देखनी चाहिए.

Mission Mangal: यह फिल्‍म भारत के ‘मंगल मिशन’ पर आधारित है. यह 2019 में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्‍शन जगन शक्ति ने किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी हैं. इस फिल्‍म में दिखाया गया है कि भारत ने कैसे सबसे कम लागत में और तेजी से अपना मंगलयान लॉन्‍च किया और सफलता पाई.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 LIVE: लैंडर के लैंडिंग प्वाइंट पर पहुंचने का इंतजार, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी, पढ़ें पल-पल का अपडेट्स

Rocketry: The Nambi Effect: 2022 में आई फिल्म को देख अगर आपके रोंगटे खड़े ना हो जाए तो कहना. इस फिल्‍म का डायरेक्शन आर. माधवन ने किया था, और वही इसमें लीड एक्‍टर भी हैं. ये फिल्म एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर, नंबी नारायणन की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. वो एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जो भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

https://hindi.bharatexpress.com/web-stories/science/chandrayaan-3-mission-know-how-can-see-live-telecast-of-lander-vikram-landing

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

10 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

22 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

29 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

44 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

50 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

54 minutes ago