दिल्ली AIIMS अस्पताल
AIIMS Cyber Attack: राजधानी दिल्ली के AIIMS में हुए साइबर अटैक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एम्स अस्पताल के सर्वर पर बीतों दिनों साइब अटैक हुआ था. जिसके बाद अब रिपोर्ट सामने आई है कि इसमें चीनी हैकर्स का हाथ हो सकता है. पिछले दिनों हैकर्स ने एम्स (Aiims) के 100 सर्वर में से पांच को हैक कर लिया था. हालांकि, अब इन पांचों सर्वर के डेटा को रिकवर किया जा चुका है.
हालांकि, अब जांच में पता चला रहा है कि हैकिंग करने वाले हैकर्स हॉन्गकॉन्ग और चीन के हेनान से हैं. इस बात की जानकारी सामने आते ही दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. इसके साथ ही अब चीन में बैठे हैकर्स के बारे में जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया गया है.
हाल ही के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सीबीआई (CBI) को लेटर लिखकर इंटरपोल के जरिए चीन से हैकरों के बारे में जानकारी मांगी है. दरअसल, इंटरपोल से संपर्क के लिए नोडल एजेंसी सीबीआई है. दिल्ली पुलिस ने अपने पत्र में उन आईपी एड्रेस (IP Address) के बारे में जानकारी मांगी है जिनसे हैकरों के मेल गए थे. साथ ही पूछा गया कि ये आईपी एड्रेस किसको दिए गए हैं और इनका इस्तेमाल कोई कंपनी कर रही है या फिर कोई निजी शख्स. इसके साथ ही चीन में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली कंपनी से भी जानकारी मांगी गई है.
ये भी पढ़ें- ‘हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो’- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे Sachin Pilot के समर्थन में नारे
बता दें कि हैकर्स ने दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक 23 नवंबर को किया था. ये साइबर अटैक हॉन्गकॉन्ग की दो मेल आईडी से किया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ईमेल का IP एड्रेस हॉन्गकॉन्ग का है. इस वजह से चीन की भूमिका इसमें लग रही है. AIIMS पर साइबर अटैक के बाद कई दिनों तक इसका नुकसान हुआ था. जिसकी वजह से मरीजों को भी काफी दिक्कत हुई थी. वहीं दिल्ली पुलिस का अनुमान है कि एम्स सर्वर हैक करके कई VVIP लोगों का डाटा चुराने की प्लानिंग थी. एम्स के सर्वर पर कई VVIP लोगों का डाटा मौजूद है.
PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ 2026 में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें शुभ…
Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…
मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…