'Crew' box office collection day 4
Crew box office collection day 4: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर की फिल्म ‘क्रू’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही हैं. क्रिटिक्स के साथ फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है. इस फिल्म ने ये साबित कर दिया है कि एक्ट्रेसेस बॉक्स ऑफिस पर एक्टर्स को जोरदार टक्कर दे सकती हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं देश के अलावा विदेशों में भी ‘क्रू’ ने कमाल कर दिया है. आइए जानते हैं सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है.
‘क्रू’ ने पहले तीन दिनों में करीब 29.25 करोड़ का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किया है. जहां रविवार को फिल्म ने करीब 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं सोमवार को ये कलेक्शन नीचे गिरी है जो वीकडेज़ होने के हिसाब से जायज भी है. फिल्म ने 4 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
वहीं इस फिल्म ‘क्रू’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन नजर डालें तो ये 60 करोड़ पार हो चुकी है. वहीं तीन दिनों में इसने 57.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं विदेशों में तीन दिनों में फिल्म ने करीब 24 करोड़ के आसपास की कमाई कर डाली है. करीब 55 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 2500 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
ये कहानी है तीन एयरहोस्टेस की जो अपनी-अपनी लाइफ में अलग-अलग मुश्किलों का सामना कर रही हैं. पिछले की महीनों से इन्हें सैलकी नहीं मिली है क्योंकि एयरलाइन का मालिक विजय वालिया देश से फरार है . अब ये तीनों अपनी तंगी से निपटने के लिए तिकड़म भिड़ाती रहती हैं. आखिरकार एक रास्ता तो दिखता है, जिससे या तो जिंदगी हमेशा के लिए संवर जाएगी या फिर हमेशा के लिए बर्बाद. ये कदम इन तीनों के लिए कैसा साबित होता है इसका पता सिनेमाघर जाकर ही लग पाएगा.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…