इजरायल-हमास युद्ध
Israel Hamas War: गाजा में इजरायली हवाई हमले में एक चैरिटी समूह के वर्ल्ड सेंट्रल किचन (WCK) के कम से कम सात कर्मचारी की मौत हो गई. इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी युद्ध के बाद ये सभी कर्मचारी गाजा में राहत और बचाव कार्य में लगे हुए थे.
गाजा में इजरायल और हमास के बीच पिछले छह महीने से भीषण युद्ध चल रहा है. इस जंग में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इस बीच इजरायली सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों में 7 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. World Central Kitchen चैरिटी समूह के लिए काम करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फिलिस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई.
हमले के कुछ घंटे पहले ही ये समूह पोत से लाई गई खाद्य सामग्री लेकर उत्तरी गाजा में पहुंचा था. उत्तरी गाजा इजरायल के हमले के कारण अकाल के कगार पर है. जाने माने शेफ जोस एंड्रेस द्वारा स्थापित परमार्थ समूह वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) ने मंगलवार की सुबह कहा कि मारे गए सात लोगों में ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड और ब्रिटेन के नागरिक शामिल हैं. उसने बताया कि इनमें एक अमेरिकी-कनाडाई नागरिक भी शामिल है और कम से कम एक फलस्तीनी भी मारा गया है.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन की प्रवक्ता लिंडा रोथ ने एक बयान में कहा, यह एक त्रासदी है. मानवीय सहायता कर्मियों और आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. समूह ने बताया कि ये कर्मी सोमवार को समुद्र मार्ग से आई अत्यंत आवश्यक खाद्य सामग्री को जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे थे तभी देर रात हमला हो गया. हमला करने वाले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी. इजराइली सेना ने कहा कि वह इस दुखद घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए एक समीक्षा कर रही है.
यह भी पढ़ें- …तो क्या Israel-Hamas के बीच थम जाएगी जंग? दो हफ्ते बाद इजरायली सेना ने उठाया बड़ा कदम
परमार्थ समूह ने कहा, इजराइली सेना के साथ अपनी गतिविधियों को लेकर समन्वय करने के बावजूद काफिले पर उस समय हमला किया गया जब वह दीर अल बलाह गोदाम से जा रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…