दीपिका पादुकोण और फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी (फोटो)
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ग्लोबल आइकॉन हैं. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. इसी साल उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था, जिसके बाद उनकी खूब तारीफ हुई थी. अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने फैंस को गर्व महसूस करने का मौका दिया है, क्योंकि उन्हें फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Fifa World Cup) कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी. फीफा वर्ल्डकप का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को है. इसके लिए एक्ट्रेस जल्द ही कतर के लिए रवाना होंगी. हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
दीपिका इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘फाइटर’ (Fighter Movie) की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी हैं. दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. कहानी भी सिद्धार्थ ने ही लिखी है. फिल्म में अनिल कपूर भी हैं.
ये भी पढ़ें- Gadar-2: गदर-2 की शूटिंग देखने के लिए सुबह 4 बजे उमड़ पड़ी भीड़, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
दीपिका ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था. वो 75वें फेस्टिवल डी कान्स की जूरी मेंबर्स में शामिल हुई थीं. वो पल दीपिका और उनके फैंस के लिए बहुत खास था. सभी एक्ट्रेस पर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे.
हाल ही में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने भी फीफा वर्ल्ड कप में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोरी थीं. उनके वीडियो खूब वायरल हुए थे, जिसमें वो देश का झंडा लहराती दिख रही थीं. हालांकि, इस वजह से उन्हें ट्रोल का सामना भी करना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने झंडा उल्टा थाम लिया था.
Deepika Padukone बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होने वाली फिल्म ‘पठान’ में देखा जाएगा, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी. उनके पास ‘बाहुबली’ फेम प्रभास के साथ भी एक मूवी है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं. दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की मूवी ‘सर्कस’ में कैमियो में नजर आएंगी. ये भी खबर है कि दीपिका, शाहरुख की एक और मूवी ‘जवान’ का हिस्सा हैं, वो फिल्म में कैमियो करेंगी.
बीते दिनों दीपिका और रणवीर (Ranveer Singh) पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे. बताया जा रहा था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है. दीपिका अपने घर (बेंगलुरु) भी चली गई थीं. हालांकि, दोनों पावर कपल ने सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेसेस पर साथ आकर इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था. दीपिका और रणवीर ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. शादी से पहले और शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ’83’ में साथ नजर आ चुके हैं.
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…