मनोरंजन

Dharmendra Birthday: हेमा मालिनी ने दी धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई, जानिए दिल छू लेने वाले नोट में क्या लिखा

Dharmendra Birthday:  बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है. अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं.  अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था.  उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारे और फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.  सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.  इस कड़ी में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.

हेमा मालिनी ने साझा कीं तस्वीरें

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पति धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें साझा की हैं और एक खास मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.  हेमा ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और धर्मेंद्र की दो तस्वीरें साझा कीं.  इन तस्वीरों में दोनों एक साथ बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं.  दोनों ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए हैं.  एक ओर धर्मेंद्र ने गुलाबी कलर की शर्ट पहनी है, तो हेमा मालिनी भी गुलाबी कलर की साड़ी में बेहद प्यारी नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar: खिलाड़ी कुमार ने लॉन्च किया फैशन ब्रांड, पहली बार नजर आया एक्टर का घर

हेमा ने लिखा प्यारा नोट

इन तस्वीरों के साथ हेमा मालिनी ने प्यारा सा मैसेज भी लिखा है.  उन्होंने लिखा, ‘आज अपने प्यारे धर्म जी के जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करती हूं.  मैं प्रार्थना करती हूं कि उनका जीवन हमेशा खुशियों और आनंद से भरा रहे. मैं प्रार्थनाएं आज और जीवन के हर दिन उनके साथ रहेंगी.  मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं’.

बॉबी और करण ने भी दी बधाई

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके बड़े पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने भी एक तस्वीर साझा की है.  इस तस्वीर में धर्मेंद्र बॉबी देओल और करण के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.  एक फ्रेम में तीनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं.  उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बेटे और पोते हैं.  हैप्पी बर्थडे बड़े पापा’.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

39 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago