मनोरंजन

धुरंधर में अजित डोभाल बने आर माधवन! लुक बनाने में लगते थे 4 घंटे, अर्जुन रामपाल ने सुनाया मजेदार किस्सा

Dhurandhar Trailer Launch: अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया. कार्यक्रम में रणवीर के साथ फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही, जिनमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल समेत कई सितारे शामिल थे. ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

माधवन को पहचान नहीं पाए थे अर्जुन रामपाल

लॉन्च इवेंट के दौरान अर्जुन रामपाल ने सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसने माहौल हल्का कर दिया. हाल के वर्षों में लगातार खलनायक के रूप में दिखाई दे रहे अर्जुन इस फिल्म में भी निगेटिव भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, आर माधवन भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

अर्जुन ने बताया कि वे पहली बार माधवन के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों का कोई सीन साथ में नहीं है. उन्होंने कहा,

“मैं पहली बार थाईलैंड में सेट पर पहुंचा था. वहां एक कलाकार शूटिंग कर रहा था. मैं सोच रहा था, ये कौन है, बड़ी आसानी से अपनी लाइनें बोल रहा है. बाद में पता चला कि वो माधवन हैं. मैं उन्हें पहचान ही नहीं पाया. उनका लुक इतना बदला हुआ था कि यकीन करना मुश्किल था. वह फिल्म में गजब लग रहे हैं.”

आर माधवन ने भी बताया कि अपने किरदार के लुक में फिट होने के लिए उन्हें रोज तीन से चार घंटे लगते थे.

ये भी पढ़ें- अदाणी ग्रुप ने दिल छू लेने वाली एयरपोर्ट फिल्म “आपके सफर के हमसफ़र” किया लॉन्च, शूजित सरकार ने किया है निर्देशन

रणवीर सिंह बोले- ‘कहानी सुनकर हक्का-बक्का रह गया था’

इवेंट में रणवीर सिंह ने फिल्म की कहानी और इसके पैमाने को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने बताया कि धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जबरदस्त अनुभव है. रणवीर ने कहा-

“जब निर्देशक आदित्य धर ने मुझे कहानी सुनाई, तो मैं बिल्कुल stunned रह गया. मैंने उनसे पूछा—क्या ऐसा सच में होता है? उन्होंने कहा- हाँ बेटा, ऐसा भी होता है! ये कहानी जितनी अविश्वसनीय लगती है, उतनी ही सच्ची है. और यही इसे खास बनाती है.”

रणवीर ने यह भी कहा कि भारतीय सिनेमा अब विश्व मंच पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है, और धुरंधर इसी दिशा में एक ताकतवर कदम है.

वहीं फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. तकनीकी स्तर पर इसे काफी दमदार बताया जा रहा है और ट्रेलर देखकर फैंस ने भी यही उम्मीद जताई है. बता दें कि धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago