Amit Shah Greetings Kiren Rijiju: देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किरेन रिजिजू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
अमित शाह ने कहा,
केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. किरेन रिजिजू जी हमारी संसदीय प्रणाली को मज़बूत बनाने के मोदी जी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के आपके उत्साही प्रयास उत्साहजनक हैं. ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मकता प्रदान करे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा,
“केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ. संसद को अधिक उत्पादक बनाने और जनहितैषी विधेयकों पर केंद्रित करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं. समाज के समावेशी और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर उनका ज़ोर भी उतना ही उल्लेखनीय है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ.”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी किरेन रिजिजू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सराहना की. उन्होंने कहा,
केंद्रीय मंत्री माननीय किरेन रिजिजू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. आपकी उत्कृष्ट कार्य शैली, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और उत्तर-पूर्व सहित पूरे देश के विकास के लिए आपके सतत प्रयास सराहनीय हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.
ये भी पढ़ें- PM मोदी आज कोयंबटूर से जारी करेंगे PM-Kisan की 21वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों को सीधे मिलेगा लाभ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की. रेखा गुप्ता ने कहा,
माननीय केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तिकरण, समावेशी विकास और कल्याण हेतु आपका सतत प्रयास अभूतपूर्व है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ताकि आप निरंतर राष्ट्रसेवा में योगदान देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को और गति देते रहें.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि, भारत सरकार के माननीय संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ, सुखमय, चिरायु जीवन तथा स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करता हूँ.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…