मनोरंजन

Dhurandhar The Revenge: भारतीय नेताओं की वो भूल…जिसने उजाड़ दिया R&AW का नेटवर्क, पाकिस्तान में खत्म हो गए एजेंट

Dhurandhar The Revenge (धुरंधर: द रिवेंज) फिल्म में एक भारतीय एजेंट को पाकिस्तान में जाकर भारत के दुश्मनों का सफाया करते दिखाया गया है. फिल्म में भारत के कई घटनाओं को दिखाया गया है. मसलन अतीफ अहमद का कैरेक्टर जो प्रयागराज के बाहुबली अतीक अहमद पर बेस्ड है. इस फिल्म में बताया गया है कि भारत के कई नेताओं ने देश के साथ गद्दारी कर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की मदद की थी.

धुरंधर फिल्म को कई मुद्दों पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. कई आलोचक इस फिल्म को भारतीय जनता पार्टी का प्रोपेगेंडा बता रहे हैं.

फिल्म और उसकी कहानी अपनी जगह लेकिन आजाद भारत के इतिहास में एक ऐसा नेता भी हुए जिन्होंने मूत्रपान की तारीफ से खुश होकर पाकिस्तानी जनरल को खुफिया जानकारी दे दी. जिसकी कीमत पाकिस्तान में मौजूद भारत के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के एजेंटों ने चुकाई.

साल 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में इंदिरा गांधी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. उनके बाद भारत की सत्ता की बागडोर जनता पार्टी के मोरारजी देसाई के हाथ में आई और वो प्रधानमंत्री बने. वो R&AW (Research and Analysis Wing) को शक की निगाहों से देखते थे. देसाई का मानना था कि इमरजेंसी में R&AW (Research and Analysis Wing) ने इंदिरा के लिए आंख और कान का काम किया.

R&AW के बजट में कटौती

मोरारजी देसाई एक सख्त और पारदर्शी शासन के समर्थक थे. वो R&AW (Research and Analysis Wing) को गोपनीय हथियारशाला समझते थे और उसके क्रियाकलाप को सीमित करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने R&AW के बजट में कटौती तक कर डाली.

इसी बीच R&AW के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डीविजन की TECHINT (Technical Intelligence) ने पाकिस्तान में अपनी खुफिया ऑपरेशन के दौरान एक बहुत बड़ी जानकारी का पता लगाया. जिसमें उसने बताया कि पाकिस्तान गुप्त रूप से परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम संवर्धन कर रहा है. R&AW की इस खुफिया रिपोर्ट ने देश की एजेंसियों से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक को टेंशन में डाल दिया.

मोरारजी देसाई और जिया उल हक कनेक्शन

उधर पाकिस्तान के तानाशाह जनरल जिया उल हक ने प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को हटाकर खुद पाकिस्तान का नेतृत्व कर रहे थे. वो भारत से तनाव नहीं लाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने भारत के साथ संबंध नॉर्मल करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया था. R&AW के वरिष्ठ अधिकारी रहे बी. रमन अपनी आत्मकथा ‘The Kaoboys of R&AW – Down Memory Lane’ में लिखते हैं कि जिया उल हक मोरारजी देसाई को निजी कॉल करते और इसी बहाने देसी चिकित्सा और मूत्रपान पर चर्चा करते थे.

मूत्रपान की चर्चा में खोल दिया भेद

मूत्रपान में यह चर्चा सबसे आम थी कि आखिर मूत्र सुबह में पीना चाहिये या दिन में कभी भी? यह विषय मोरारजी देसाई को बहुत अच्छा लगता था. इसी बीच उन्होंने बातों ही बातों में जिया उल हक को यह बता दिया कि,

भारत जान चुका है कि पाकिस्तान काहूटा में चोरी-छिपे परमाणु हथियार बना रहा है.

यह भारत के इतिहास में पहली बार था जब किसी प्रधानमंत्री ने अपने दुश्मन देश को सबसे बड़ा राज बताया हो.

अविवेकी नेता खुफिया पेशा के लिए जोखिम हैं

बी. रमन अपनी किताब में कहते हैं कि “अविवेकी राजनीतिक नेता खुफिया पेशे के लिए एक अपरिहार्य पेशागत जोखिम होते हैं.”

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक लिंक और खाली हो गया विधायक जी का खाता! व्हाट्सएप पर आए फर्जी चालान ने ऐसे लगाया 12 लाख का चूना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहते हैं कि, इस घटना के कुछ ही दिनों के बाद देश ने R&AW के कई एजेंटों को गंवा दिया. उनके साथ पाकिस्तान ने क्या किया, हमें नहीं पता. बाद में मोरारजी देसाई को पाकिस्तान ने ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago