दुनिया

अंधेरे में डूबेगा इजरायल? पावर प्लांट्स और एनर्जी ग्रिड पर ईरानी मिसाइलों का साया; युद्ध हुआ और भी भयानक

Iran Strait Of Hormuz Threat: अबतक अमेरिका और इजरायल की मार झेल रहा ईरान अब खतरनाक मोड में आ गया है. तेहरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अबतक की सबसे खतरनाक चेतावनी दी है. IRGC ने कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अब हमला होगा, तो हम वो करेंगे जिसकी कल्पना ट्रंप ने कभी नहीं की होगी.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि हम अब हमेशा के लिए होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देंगे.

IRGC ने कहा कि वह दुनिया भर की तेल और गैस की लाइफलाइन कही जाने वाली होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए बंद कर देगा. यह तबतक नहीं खोला जाएगा जबतक ईरान के तबाह हुए परमाणु ठिकाने फिर नहीं बना लेते.

होर्मूज स्ट्रेच चोक करने के फिराक में ईरान

अरब क्षेत्र और ईरान के बीच मौजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है. अगर ईरान ऐसा करता है तो पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लग जाएगी. इससे वैश्विक मंदी का वो खौफनाक दौर आएगा जिसे रोकना किसी भी महाशक्ति के हाथ में नहीं होगी.

ईरान इस समय प्रतिशोध की आग में जल रहा है. 20 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई को जान गंवानी पड़ी. इसके बाद इजरायल और अमेरिका ने एक-एक कर सभी ईरानी शीर्ष नेतृत्व को निपटा दिया. जिसका बदला लेने के लिए IRGC तड़प रही है.

इजरायल को बैसाखी पर लाने की चेतावनी

अपने अल्टीमेटम में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अब इजरायल को भी कड़ी चेतावनी दी है. उसने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान के परमाणु ढांचों पर हमला होता है तो वो इजरायल के पावर प्लांट्स, ऊर्जा संबंधी सभी स्ट्रक्चर्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर देगा. इसका मतलब है कि ईरान अब सिर्फ इजरायल को दर्द नहीं देना चाहता, बल्कि वो उसे पूरी तरह से बैसाखी पर लाना चाहता है. इजरायल की टेक्नोलॉजी और ऊर्जा सिस्टम जिसपर निर्भर करता है उसे मिट्टी में मिलाने की कसम खा ली है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: भारतीय नेताओं की वो भूल…जिसने उजाड़ दिया R&AW का नेटवर्क, पाकिस्तान में खत्म हो गए एजेंट

ईरान ने इजरायल की उन सभी कंपनियों को बर्बाद करने की चेतावनी दी है, जिसमें अमेरिका ने पैसा लगाया है या जिनका हित वाशिंगटन से जुड़ा है. यानी अमेरिका को सिर्फ सैन्य ही नहीं बल्कि आर्थिक मोर्चे को भी ईरान खाक करने के फिराक में है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

18 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

36 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

49 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago