मनोरंजन

क्या सच में ऐश्वर्या राय ने हटाया ‘बच्चन’ सरनेम? इंटरनेशनल इवेंट के इस Video से तलाक की अफवाहें हुईं तेज

Aishwarya-Abhishek Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ तलाक को लेकर चल रही अफवाहों के बीच एक इंटरनेशनल इवेंट में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम स्क्रीन पर ‘बच्चन’ सरनेम हटा दिया है. पिछले काफी समय से दोनों के तलाक की खबरें आ रही हैं. तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.हालांकि अभी तक ऐश्वर्या, अभिषेक या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने तलाक की खबरों पर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं है.

तलाक की अफवाहें हुईं तेज

दरअसल, ऐश्वर्या राय दुबई में ग्लोबल वूमेन फोरम में हिस्सा लेने पहुंची थीं. यहां पूर्व विश्व सुंदरी महिलाओं के हक की बात करती दिखीं उन्हें अपने मूल्यों से समझौता न करने की सीख देती नजर आईं. उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था.

दुबई इवेंट में ऐश्वर्या का सरनेम हटाया गया

लेकिन इस बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसे देख ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें और तेज हो गईं. हाल ही में ऐश्वर्या राय ने दुबई वूमेन इस्टैब्लिशमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम द्वारा साझा किया है. सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया कि दुबई इवेंट से ऐश्वर्या का सरनेम हटा दिया गया. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का नाम “ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार” दिखाया गया.

तलाक की चल रही अटकलों पर बोले अमिताभ बच्चन

इन सब चर्चाओं के बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और बहू के तलाक की चल रही अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा, “अलग होने और जीवन में इसकी उपस्थिति पर विश्वास करने के लिए अत्यधिक साहस, दृढ़ विश्वास और ईमानदारी की आवश्यकता होती है. मैं परिवार के बारे में शायद ही कभी बहुत कुछ कहता हूं, क्योंकि यह मेरा डोमेन है और इसकी गोपनीयता मैं बनाए रखता हूं.”आगे अमिताभ ने कहा, “अटकलें तो अटकलें ही होती हैं. वे बिना किसी सत्यापन के लगाए गए झूठे अनुमान होते हैं.”

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर्स के प्यार में बर्बाद हुआ था इस एक्ट्रेस का करियर, एक्टिंग छोड़ बनीं साध्वी, क्या आप जानते हैं इस हसीना का नाम?

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी उनका नाम…

ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी उनका नाम AishwaryaRaiBachchan लिखा हुआ है. साथ ही इंस्टा हैंडल का नाम भी aishwaryaraibachchan_arb है. दुबई इवेंट में सिर्फ ऐश्वर्या के ऑफिशियल नाम का इस्तेमाल किया गया है. नाम में बच्चन सरनेम नहीं था, तो इसका मतलब यह नहीं है कि एक्ट्रेस ने इसे हटा दिया है या उनका तलाक होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: मिथुन राशि वाले किसी को न दें उधार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…

41 minutes ago

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

10 hours ago