मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में हुई लूट, दूतावास से भारत लौटने के लिए लगाई मदद की गुहार

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Robbed In Europe: टीवी इंडस्ट्री के लविंग कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए यूरोप निकले थे. पिछले दिनों उन्होंने अपनी इस रोमांटिक ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इस दौरान वे लूट का शिकार हो गए. दिव्यांका ने बताया कि उनका सारा सामान चोरी हो गया है. इसमें पासपोर्ट, बैंक कार्ड और ट्रिप पर खरीदे गए महंगे सामान शामिल थे.

एक्टर्स के साथ हुआ ये हादसा (Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Robbed In Europe)

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घटना के बारे में जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘विवेक और मैं सेफ हूं. लेकिन हमारी जरूरत की चीजें, पासपोर्ट, बैंक कार्ड और महंगे सामान हमारी कार से गायब हो गए. बस एम्बेसी से तुरंत मदद की उम्मीद है.’ उन्होंने बताया कि ‘घटना के समय उनकी कार सिक्योर्ड रिसॉर्ट परिसर में खड़ी थी. जब लूट हुई, तब कार रिसॉर्ट में खड़ी थी.’

प्लीज हमें यह न बताएं कि किस तरह से सावधानी बरती जानी चाहिए थी. रिसॉर्ट को कार में सामान के बारे में पता था और वे इस मामले को लेकर लेकर बेहद कूल रवैया अपना रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है… लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा. अगर आप मदद कर सकते हैं. तो करें या सहानुभूति दिखाएं. अगर ऐसा करना मुश्किल लग रहा है. तो कृपया अपना काम करते रहें.’

स्थानीय पुलिस ने मामले को किया खारिज

इस घटना के बाद, एक्टर्स स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए उनके मामले को खारिज कर दिया कि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण वे उनकी मदद नहीं कर सकते हैं. इसके बाद उन्होंने दूतावास से भी कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से वो भी तब तक बंद हो चूका था.

चाहिए दूतावास से चाहिए मदद (Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Robbed In Europe)

इस घटना के बाद, कपल फ्लोरेंस के पास एक छोटे से शहर पहुंचे जहां होटल के स्टाफ उनकी मदद कर रहे हैं. हालांकि, उनके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे बुरी तरह से फंस चुके हैं. उन्हें दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है.

Uma Sharma

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

29 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

31 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago