मनोरंजन

Don 3 Teaser: रणबीर सिंह ने शाहरुख खान को किया रिप्लेस! लोग बोले- डॉन तो एक ही है- छोरा गंगा किनारे वाला…

Don 3 Announcement : फरहान अख्तर ने एक बड़ा धमाका करते हुए ‘डॉन’ फ्रैचाइजी की डॉन-3 मूवी का ऐलान कर दिया है. बुधवार को इस मूवी का टीजर आउट हुआ और इस बार अमिताभ बच्चन या शाहरुखान नहीं, बल्कि रणवीर सिंह को डॉन के किरदार में उतारा जा रहा है. डॉन-3 के टीजर में रणवीर सिंह को बेहद ही सस्पेंस और इंटेंस लुक के साथ दिखाया गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया में गदर-2 के बाद इसे एक बड़ा थ्रिल माना जा रहा है.

टीजर में रणवीर सिंह एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में चेयर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. सामने की बिल्डिगों का आलीशान नाजारा दिखाई दे रहा है. टिजर के आखिरी सेकंड में रणवीर का चेहरा दिखाई देता है. तब इसमें वायस-ओवर के साथ सस्पेंस का ही बोलबाला है. दमदार वॉयसओवर के साथ टीजर में आवाज आती है- शेर जो रहा है वो जागेगा कब, पूछते हैं सब. उनसे कह दो कि फिर जाग उठा हूं मैं और फिर सामने जल्द आने को हूं. मौत से खेलना जिदंगी है मेरी. जीतना ही मेरा काम है.”

शाहरुख खान के फैन जाहिर कर रहे नाराजगी
डॉन-3 के ऐलान से शाहरुख खान के फैन नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनके मुताबिक शाहरुख के अलावा डॉन का किरदार आज के दौर में और दूसरा एक्टर नहीं कर सकता. हालांकि, इन सबके अलावा लोगों को 42 साल पहले वाला डॉन ही याद आता है, जिसने ऐलानिया तौर पर ‘छोरा गंगा किनारे वाले..” को सिनेमा जगत में हमेशा के लिए एक नजीर बना दिया.

अमिताभ बच्चन के फैन्स भी भावुक नजर आए
डॉन-3 के टीजर रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन के फैन्स भी काफी भावुक नजर आए और उन्होंने बतौर डॉन उनकी भूमिका को बेस्ट बताया है.
नए डॉन के ऐलान के बाद अमिताभ बच्चन के फैन्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं और उन्हें अपना असला डॉन बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: I Love New Year पर बोलीं कंगना रनौत- मैं सनी देओल की बड़ी फैन, जिन लोगों को GADAR 2 से जलन वो ही फैला रहे हैं झूठ

फिल्म डॉन को 7 लाख रुपये में तैयार किया गया था
1978 में आई फिल्म डॉन को 7 लाख रुपये में तैयार किया गया था. उस दौरान फिल्म ने देखते ही देखते 7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. तब यह उस दौर में भारी-भरकम रकम थी. इस फिल्म के साथ ही अमिताभ बच्चन ने स्टारडम की दुनिया में एक बड़ी छलांग लगाई थी. लोग डॉन के अवतार में उनके जबरदस्त फैन हो गए थे. बहरहाल, आज की डॉन एक बड़े और मेगा बजट के साथ रिलीज होने जा रही है. लेकिन, डॉन-2 की तरह इसकी भी टक्कर असली डॉन से ही है.

— भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago