मनोरंजन

Drishyam 2 Box Office Collection: ‘गोलमाल अगेन’ से आगे निकली ‘दृश्यम 2’, जानिए फिल्म ने की अब तक कितनी कमाई

Drishyam 2 Box Office Collection:  हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2)  का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर बीते शनिवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. ऐसे में अब रविवार को इस फिल्म ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ (Golmaal Again) को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘दृश्यम 2’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की इनकम की है.

‘दृश्यम 2’ ने ‘गोलमाल अगेन’ को छोड़ा पीछे

रिलीज के 24 दिन बाद भी एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है. ऑडियंस के साथ-साथ ये फिल्म क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई हैं. यही वजह है जो ‘दृश्यम 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. इस साल की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्मों में शुमार होने वाली ‘दृश्यम 2’ रविवार को कमाई के मामले में ‘गोलमाल अगेन’ से काफी आगे निकल गई है.

ये भी पढे़ें- सिद्धार्थ की मौत के बाद सदमे में थीं Shehnaaz Gill, बर्थडे को याद कर हुईं इमोशनल

दरअसल अजय देवगन की साल 2017 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ का कारोबार किया था. ऐसे में अब ‘दृश्यम 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 209.04 करोड़ के पार पहुंच गया है. ऐसे में ‘दृश्यम 2’ ने गोलमाल अगेन से 4 करोड़ से ज्यादा का फासला रखा है.

रविवार को ‘दृश्यम 2’ ने कमाए इतने करोड़

‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) अब अपने चौथे सप्ताह में एंट्री ले चुकी है. ऐसे में रिलीज के चौथे वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ का प्रदर्शन काबिल ए तारीफ रहा है. अजय देवगन की इस फिल्म ने चौथे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.47 करोड़ की बंपर कमाई की है. वहीं इस चौथे वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ का कुल कलेक्शन 12.79 करोड़ का रहा है.

इन फिल्मों के क्लब में शामिल हुई ‘दृश्यम 2’

बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है. ‘दृश्यम 2’ से पहले सुपरस्टार रणबीर कपूर की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने इस साल सबसे ज्यादा 267 करोड़ का कारोबार किया है. इसके अलावा डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का बिजनेस किया है. बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर ‘दृश्यम 2’ अब तक 203.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago