देश

Rampur Bypolls: कभी बोलती थी रामपुर में तूती, वहां अपना बूथ तक नहीं बचा पाए आजम खान, सपा को मिले केवल 87 वोट

Rampur Bypolls: रामपुर उपचुनाव में आजम खान (Azam Khan) का कभी जादू चला करता था. रामपुर में आजम खान को सालों तक सियासी तौर पर कोई चुनौती नहीं दे पाया लेकिन हालात ऐसे बदल जाएंगे, ये आजम खान ने भी नहीं सोचा होगा. जिस रामपुर में कभी आजम खान की तूती बोला करती थी, वहां सपा नेता अपना बूथ नहीं बचा पाए और समाजवादी पार्टी को महज 87 वोटों से संतोष करना पड़ा.

आजम खान (Azam Khan) का बूथ रजा डिग्री कॉलेज में है. रामपुर उपचुनाव में बूथ पर केवल 189 वोट पड़े जिसमें 96 वोट बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को मिले जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को महज 87 वोट मिले. आजम खान के वर्चस्व वाली इस सीट पर आकाश सक्सेना ने सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को करीब 33000 वोटों के अंतर से हराया. आकाश सक्सेना पेशे से व्यवसायी हैं. बूथ नंबर 5 पर आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा और उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम ने मतदान किया था. रजा कॉलेज के बूथ संख्या एक पर भाजपा को अधिक वोट मिले. बीजेपी ने यहां 280 वोट हासिल किए जबकि सपा प्रत्याशी को 11 वोट ही मिले. वहीं, बूथ संख्या 2 पर भाजपा को 303 वोट मिले थे और सपा को 15 वोट ही मिले.

ये भी पढ़ें: Rampur By Election: आजम खान के गढ़ में ‘कमल’ खिलाने वाले आकाश सक्सेना को विरासत में मिली है सियासत, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

रामपुर के बूथ संख्या 3 पर भाजपा को 120 मिले जबकि सपा को 30 वोट मिले. यहां भी बीजेपी ने सपा को मात दे दी. जबकि बूथ संख्या 4 पर भाजपा हार गई. यहां बीजेपी प्रत्याशी को 19 वोट मिले, जबकि सपा को 144 वोट हासिल हुए. वहीं, बूथ नंबर 6 पर बीजेपी को 16 और सपा को 53 मिले. इसके अलावा बूथ नंबर 7 पर बीजेपी को 28 वोट मिले जबकि सपा को 148 मिले.

आसिम राजा आजम खान के करीबी मानें जाते हैं, उन्हें इस सीट से जिताने के लिए आजम खान ने दिन-रात एक कर दिया था लेकिन रामपुर उपचुनाव में आजम खान अपना किला नहीं बचा पाए. दूसरी तरफ, आकाश सक्सेना और आजम खान भी एक-दूसरे के पुराने विरोधी हैं. ऐसे में आकाश सक्सेना की जीत से आजम खान को बड़ा झटका लगा है.

कमल तिवारी

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

40 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago