Categories: मनोरंजन

Drishyam 2 Vs Bhediya: वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ नहीं कर सकी कमाल, 9वें दिन 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंची, दृ्श्यम 2 का जलवा कायम

Drishyam 2 Vs Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस क्लैश से अक्सर किसी एक फिल्म को गहरा नुकसान होता है. पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘भेड़िया’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है, जिसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘दृष्यम 2’ से रही. यह फिल्म जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है.

16वें दिन ऐसा रहा ‘दृष्यम 2’ का कलेक्शन

अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए सितारों से सजी दृष्यम 2 की रिलीज को 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके जलवे अब तक कायम है. 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म के कलेक्शन में आज 16वें दिन एक बार फिर उछाल आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को 7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ऐसे में इसका कुल कलेक्शन 174.93 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Aamir Khan: गरीबी के दिनों को याद कर आमिर की आंखों में आ गए आंसू, बोले- अब्बा को प्रॉब्लम में देखकर तकलीफ होती थी

‘भेड़िया’ पर भारी पड़ रही है अजय की फिल्म

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया बीते 25 नवंबर को रिलीज हुई थी. हॉरर कॉमेडी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी है और ना आने वाले दिनों में ऐसा आसार दिख रहा है. पहले वीकएंड पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था, हालांकि ‘दृश्यम 2’ की तुलना में फिल्म की कमाई बहुत कम रही है.

9वें दिन भेड़िया की कमाई

वरुण और कृति सेनन स्टारर अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 42.05 करोड़ की कमाई की थी. इस बीच अब फिल्म के नौवें दिन का कलेक्शन भी आ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 47.37 का कलेक्शन किया है.

बात अगर ‘दृश्यम’ की करें, तो पहले दिन ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये से अपना खाता खोल दिया था.  दूसरे दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया.  तीसरे दिन 26.50 करोड़ रुपये फिल्म की झोली में गिरे. चौथे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई और पांचवे दिन यानी कि 22 नवंबर को फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये कमाए. अजय देवगन की फिल्म दृश्यम अभी तक 163.87 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 minute ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago