आस्था

Astro Tips: कपड़ों से भी जुड़े हैं किस्मत के तार, नए कपड़े खरीदने और पहनने से पहले इन बातों को जान लें

Astro Tips: माना जाता है कि कपड़ों का संबंध ना केवल व्यक्ति के आत्मविश्वास से है, बल्कि बदलते दौर में आज कपड़े ही उसकी पहचान का कारक भी बनते जा रहे हैं. एक जमाना था जब कपड़े तन ढकने का माध्यम हुआ करते थे, लेकिन आज बदलते दौर में फैशन के नए-नए चलन देखने को मिल रहे हैं.

समाज में कपड़ों को लेकर एक अलग तरह की प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलती है. ऐसे में लोग अपने मन के मुताबिक किसी भी समय और दिन कपड़े खरीदने लगे हैं. एक समय था जब पुराने लोग हर चीज के लिए एक शुभ मुहूर्त और काल देखा करते थे. यहां तक कि नए कपड़े कब पहनना चाहिए और कब नहीं पहनना चाहिए उन्हें इस बात की जानकारी भी रहती थी.

देखा जाए तो कपड़े खरीदने और पहनने के सही समय और काल की उचित जानकारी ना होने की वजह से इसका असर हमारी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा पर तो पड़ता ही है, बल्कि आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका बनी रहती है.

ज्योतिषाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में नए कपड़े और पहनावे के लिए चंद्रमा को कारक माना गया है. इसलिए जब हम अलग-अलग नक्षत्रों में वस्त्र धारण करते हैं तो उसके और चंद्रमा के मेल से कई तरह के शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं.

बात करें नक्षत्रों की तो वस्त्र धारण करने के लिए ऐसे नक्षत्र जोकि अत्यंत शुभ है उनकी संख्या 11 है, जबकि 16 नक्षत्र काल ऐसे हैं जब वस्त्रों के धारण करने पर उसके नकारात्मक असर पड़ने की आशंका रहती है.

कौन से नक्षत्र होते हैं शुभ

अश्वनी और चित्रा नक्षत्र ऐसे हैं कि अगर आप इस काल में नए कपड़े पहनते हैं तो उन कपड़ों के अलावा और भी नए वस्त्र मिलने की संभावना बनी रहती है. इसके अलावा रोहिणी, पुष्य, उत्तरी फाल्गुनी, हस्त और स्वाति नक्षत्र में वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है.

विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र और धनिष्ठा नक्षत्र के अलावा रेवती नक्षत्र में वस्त्र धारण करने से धन लाभ की संभावना बनी रहती है. दिवाली के समय पुष्य नक्षत्र में कपड़े खरीदने की परंपरा रही है.

इसे भी पढ़ें: Foot Palmistry : पैर की उंगलियां भी बताती हैं आपका भविष्य, ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली

ये नक्षत्र होते हैं अशुभ

भरणी, कृतिका और मृगसीरा नक्षत्र में कपड़े लेने से उनके नष्ट होने की संभावना बनी रहती है. इसके अलावा पुनर्वसु, आद्रा और अश्लेषा नक्षत्र में भी नए कपड़े नहीं लेना चाहिए. पूर्वाफाल्गुनी और जेष्ठा नक्षत्र में नए वस्त्र लेने पर कार्यों में विघ्न बाधा आ सकती है तो पूर्वाषाढ़, उत्तरासाढ़ और बाकी बचे हुए नक्षत्रों में भी वस्त्र लेने और पहनने को ज्योतिष के अनुसार सही नहीं माना जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago