मनोरंजन

Drishyam Box Office collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने तीसरे फ्राइडे भी मचाया धमाल, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Drishyam 2 Box Office Collection:  अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘दृश्यम 2’ को ओपनिंग डे से ही ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला रहा और दो हफ्ते बाद भी ‘दृश्यम 2’ का फीवर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने तीसरे फ्राइडे को भी 4 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली है.

कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है दृश्यम 2

रिलीज के 15 दिन बाद भी ‘दृश्यम 2’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. कमाई की बात करें तो अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 21.59 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन ‘दृश्यम 2’ ने 27.17 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 11.87 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवे दिन फिल्म ने 10.48 करोड़ की कमाई की जबकि छठे दिन 9.55 करोड़ रुपये, सातवें दिन 8.62 करोड़ रुपये और आठवें दिन 7.87 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- Disha Patani ने बिकिनी पहन लगाई स्विमिंग पुल में डुबकी, PHOTOS ने सर्दी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा

‘दृश्यम 2’ ने नौंवे दिन 14.05 करोड़ रुपये कमाए और दसवें दिन फिल्म का कलेक्शन 17.32 करोड़ रुपये रहा. 11 दिन फिल्म ने 5.44 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया जबकि 12वें दिन 5.15 करोड़ रुपये और 13वें दिन 4.68 करोड़ रुपयों की कमाई की. अब 14वें दिन फिल्म ने 4.31 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने 4.45 करोड़ का बिजनेस किया है. 15वें दिन के बाद पैन इंडिया ने 167.92 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है.

200 करोड़ कल्ब में शामिल होने वाली है ‘दृश्यम 2’

‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) का कलेक्शन लगातार बढ़ है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म के तीसरे वीकेंड पर भी छप्पर फाड़ कमाई करने की उम्मीद है जिसके बाद  अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’  200 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर सकती है.

दूसरे सप्ताह के हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन शानदार है. उम्मीद की जा रही है कि आगामी वीकएंड में एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा. फिल्म का जलवा इसी तरह बरकरार रहा तो यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी. बता दें कि ‘दृश्यम 2’ अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है. हिंदी में बनीं ‘दृश्यम’ 2′ मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं. ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता और श्रिया सरन जैसे सितारों ने भी अहम रोल अदा किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

26 seconds ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

59 minutes ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

2 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

2 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

2 hours ago