देश

Gujarat Elections: गुजरात में थमा प्रचार का शोर, आखिरी दिन दिग्गजों ने भरी हुंकार, दूसरे चरण में 93 सीटों पर घमासान

Gujarat Election 2022: गुजरात के विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम को 5 बजे थम गया है. दूसरे चरण के मतदान के आख‍िरी द‍िन सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जनता को लुभाने के लिए खूब कोशिश की. चुनाव के लिए दूसर चरण का मतदान 5 दिसंबर को किया जाएगा. राज्य की कुल 182 सीट में से 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे. जबकि 89 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है. जिसमें सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात शामिल है, पहले चरण में तकरीबन 60 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था. चुनाव प्रचार की आखिरी दिन बीजेपी ने अपने सभी बड़े स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है.

दूसरे चरण में 93 सीटों पर प्रदेश के कुल 2 करोड़ 51 लाख मतदाता 833 उम्मीदवारों के लिए वोट करेंगे. इसमें 69 महिलाएं प्रत्याशी है. वहीं 285 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. बीजेपी और ‘आप’ सभी 93 सीटों पर लड़ रही हैं. लेकिन कांग्रेस ने 3 सीट सहयोगी एनसीपी (NCP) को दी हैं.

बीजेपी ने बड़े नेताओं को मैदाम ने उतारा

दूसरे चरण के मतदान से पहले आखिरी चुनाव प्रचार (BJP Campaign)में बीजेपी (BJP) के करीब 50 बड़े नेता रोडशो और रैलियां कीं. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पुरुषोत्तम रूपाला समेत कई बड़े नेता शामिल रहे. बीजेपी ने अहमदाबाद, बनासकांटा, आणंद आदि इलाकों में काफी जोर-शोर से प्रचार किया है. मोदी के कार्यक्रमों में उमड़ी भारी भीड़ को बीजेपी नेता अपनी आगामी जीत का सबूत बता रहे हैं. गुजरात को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और वो सत्ता 27 साल से काबिज है. बीजेपी अगर इस चुनाव को जीतती है तो वो लगतार तीन दसक में प्रदेश में सत्ता में रहेगी.

ये भी पढ़ें- Raju Thehat: शराब के धंधे से एंट्री, देखते ही देखते बन गया गैंगस्टर… जानें राजू ठेहट की क्राइम कुंडली

कांग्रेस और आप ने भी की तैयारी

बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आप ने आखिरी प्रचार में जमकर जनता को लुभाने की कोशिश की. कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में हैं. उन्होने कल आदिवासी जिले अरावली सहित कई जगहों पर रैली की थी. जिसमें अच्छी खासी भीड़ देखकर कांग्रेस के लोग काफी उत्साहित थे. कांग्रेस की तरफ से आज जगदीश ठाकोर, शक्ति सिंह गोहिल जैसे नेताओं ने भी प्रचार क‍िया. वहीं आप तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह और कुछ नेताओं ने प्रचार किया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

6 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

13 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

21 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

26 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago