सुशांत सिंह राजपूत
Sushant Singh Rajput Flat: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) के निधन के बद बॉलीवुड को काफ़ी तगड़ा झटका लगा था. बता दे कि सुशांत बांद्रा स्थित सी-फेसिंग लग्जरी फ्लैट में किराए पर रहते थे, जहां पर उन्होंने 14 जून, 2020 को आख़री सांस ली थी. सुशांत के निधन के बाद से इस फ्लैट के मालिक के समने बदी मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल, अब कोई भी उस फ्लैट को किराए पर नहीं लेना चाह रहा है, जिसमें सुशांत ने आत्महत्या की थी. हालांकि,उस फ्लैट के मालिक का कहना है कि अब वह इस फ्लैट को किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स को किराए पर नहीं देने वाले हैं
5 लाख रुपया है फ्लैट का मंथली चार्ज
रीयल स्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर फ्लैट का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ये सी-फेसिंग फ्लैट 5 लाख रुपये महीने के किराए पर दिया जाएगा, लेकिन हाल ये है कि सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने के 2.5 साल बितने के बाद भी ये फ्लैट खाली पड़ा हुआ है और इसमें शिफ्ट होने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है.
ये भी पढ़ें- Youtuber अरमान मलिक की दो पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल
फ्लैट में रहने से डरते हैं लोग
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने बताया कि , ‘लोग इस फ्लैट में शिफ्ट होने से डरते हैं. जब लोगों को पता चलता हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत इसी फ्लैट में हुई है , तो वे फ्लैट देखने तक नहीं आते हैं . हालांकि, आजकल लोग इस फ्लैट को किराए पर लेने के लिए विजिट कर रहे हैं क्योंकि उनकी मौत की खबर पुरानी हो चुकी हैं . कई लोगों से बात चित भी हुई, लेकिन अब तक डील फाइनल नहीं हो पाया है’.
फिल्म स्टार को फ्लैट नहीं देने का लिया फैसला
मिली जानकारी के मुताबिक़ इस फ्लैट के ऑनर एनआरआई है और अब वह किसी फिल्म स्टार को ये फ्लैट नहीं देना चाह रहे हैं. रफीक मर्चेंट ने आगे बताया कि ‘अब ऑनर इस फ्लैट को किसी सेलिब्रिटी को किराए पर नहीं देना चाह रहे हैं, वह कौन है कितना बड़ा आदमी की क्यू ना हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…