देश

Lucknow: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह की पहल, सरोजनीनगर के 55 स्कूलों को झूलों की सौगात

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं. वे अपने क्षेत्र में स्कूलों के कायाकल्प पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं. इसी क्रम में एमएलए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के 55 प्राथमिक विद्यालयों को 5-5 झूलों की सौगात दी जा रही है.

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह सोमवार 12 दिसंबर 2022 की सुबह 10 बजे लखनऊ (Lucknow) के सरोजनीनगर इलाके में आने वाले बिजनौर के अलीनगर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में इसकी शुरुआत करेंगे.

बच्चों के स्कूल जाने में रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से लगवाए जा रहे झूले

बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके लिए मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सरोजनीनगर में प्रतिदिन प्रयास किए जा रहे हैं.

एमएलए राजेश्वर सिंह ने तीन स्कूलों को गोद लेकर उन स्कूलों का कायाकल्प कराया है. 

बीजेपी विधायक के प्रयासों से क्षेत्र के सभी 193 प्राथमिक विद्यालयों में 22 हजार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल जाने में रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से झूले भी लगवाए जा रहे हैं.

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ -साथ अन्य जरूरी सुविधाएं मिलें, इसको लेकर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह सदैव प्रयासरत रहते हैं.

बास्केटबॉल खेलते नजर आए थे विधायक राजेश्वर सिंह

बता दें कि, कुछ दिन पहले भी सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने युवाओं को फिट रखने और युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का शुभारंभ किया था. इस दौरान सरोजनीनगर विधायक भी बास्केटबॉल खेलते नजर आए थे. विधायक को बास्केटबॉल खेलता देख सभी खिलाड़ी जोश से भर गए थे.

ये भी पढ़ें: Lucknow: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ‘सरोजनीनगर लीग’ का शुभारंभ, बेटियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक के पद पर रह चुके राजेश्वर सिंह कई हाई प्रोफाइल केस से जुड़े रहे और मैक्सिस डील, 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला स्‍कैम जैसी बड़ी जांच में भी शामिल रहे. ईडी के तेजतर्रार और नामी अधिकारी रह चुके राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ (Lucknow) के सरोजनीनगर से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरोजनीनगर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago