मनोरंजन

Shahrukh Khan: ‘दुनिया कुछ भी कर ले, मैं, आप और… हम सब जिंदा हैं’- पठान पर बवाल के बीच बोले शाहरुख खान

Shahrukh Khan:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ और इसके गाने ‘बेशरम रंग’ का लगातार विरोध किया जा रहा है. गुरुवार को शाहरुख कोलकाता फिल्म महोत्सव में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर बढ़ती कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी. साथ ही शाहरुख ने अपनी फिल्म के डायलॉग के जरिए अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया.

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी भी नजर आईं. शाहरुख की बातों पर फैंस का रिएक्शन साफ बयां कर रहा था कि उनके फैंस उनके कितने सपोर्ट में हैं. इस फेस्टिवल में शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी, जया बच्चन, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी शिरकत की. फेस्टिवल में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फैल रही निगेटिविटी पर भी बात की. साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन भी किया.

सोशल मीडिया शाहरुख ने रखी अपनी खान

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी बंगाली भाषा में शाहरुख को स्पीच के लिए इंवाइट किया. शाहरुख की एंट्री पर ही पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी. शाहरुख खान ने यहां अपनी फिल्म के विरोधियों को करारा जवाब दिया. सोशल मीडिया पर बात रखते हुए शाहरुख खान ने कहा, मैंने कहीं पढ़ा था, निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है. इसके अलावा इसकी कमर्शियल वैल्यू को भी बढ़ावा देती है. इस तरह की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है.’

शाहरुख ने किया ‘पठान’ का प्रमोशन

आगे शाहरुख ने अपनी स्पीच के दौरान एक दमदार डायलॉग के अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया. किंग खान कहते हैं, ‘ अब दुनिया नॉर्मल हो गई है. हम सब बहुत खुश हैं. मैं तो बहुत ज्यादा खुश हूं. मुझे ये बात कहने में कोई अपात्ति नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले. मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं. सब जिंदा हैं. शाहरुख के ये बोलने के बाद ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा. सोशल मीडिया पर उनके इस डायलॉग की क्लिप भी शेयर की गई है. ‘

बता दें कि शाहरुख की ‘पठान’ को लेकर इन दिनों काफी कंट्रोवर्सी हो रही है. शाहरुख खान ने इसी बीच कोलकाता पहुंचकर फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने दिल की बातें लोगों तक पहुंचाई हैं. शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

25 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

40 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

48 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

1 hour ago