देश

Chapra Hooch Tragedy: थाने से स्प्रिट गायब! क्या इसी से बनी थी जहरीली शराब? 53 मौतों के मामले में चौंकाने वाला दावा

Bihar Police: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 53 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कुछ की तो आंखों की रोशनी चली गई थी. लेकिन अब इस मामले में एक चौंकाने वाला वाली बात सामने आई है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि पुलिस थाने में रखी गई स्प्रिट को चोरी से गायब करके शराब कारोबारियों को बेच दिया गया. जिसके बाद स्थानीयों लोगों के बीच में चर्चा है कि इसी स्प्रिट से जहरीली शराब को बनाया गया है.

हालांकि, अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जहरीली शराब हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर रही है,

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव? जानें नए रेट्स

पुलिस ने बड़ी मात्रा ने अवैध स्प्रिट की थी जब्त

खबरों के मुताबिक, गांव वालों में ये चर्चा है कि कुछ महीने पहले पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट जब्त की थी. इनमें एक स्प्रिट से भरा ड्रम था, जो 210 लीटर स्प्रिट से भरा हुआ था. लेकिन अब वो स्प्रिट थाने से गायब हो गई. गांव वालों को संदेह है कि थाने के चौकीदारों ने इस स्प्रिट से भरे ड्रम को शराब माफियाओं को बेच दिया. जिसके बाद शराब माफियाओं ने इस स्प्रिट से जहरीली शराब बनाकर तैयार कर ली और लोगों के बीच में बेच दी. हालांकि, बताया जा रहा है कि इस मामले पर गांव वाले खुल कर नहीं बोल रहे हैं.

ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान ने थाने पहुंचकर की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और डिप्टी सेक्रेटरी निरंजन कुमार ने थाने पहुंचकर इस मामले जांच की है. उन्होंने ड्रम में मौजूद स्प्रिट के सैंपल को पटना जांच के लिए भेज दिया है. वहीं गांव वालों के आरोप के अब इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है.

हालांकि सारण के आरक्षी अधीक्षक संतोष कुमार इस बात से साफ इंकार करते हुए कहते है कि ये पुलिस को बरगलाने ,हमारा ध्यान भटकाने का प्रयास है जो शराब माफियाओ द्वारा किया जा रहा है ,किसी के पास कोई साक्ष्य नही है कि थाने से जब्त स्प्रिट गायब हुई है.

जहरीली हत्याकांड मामले में SIT गठित

वहीं जहरीली शराब मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित कर दी गई है. एक अतिरिक्त एसपी (SP) इस टीम का नेतृत्व करेंगे. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि एसआईटी में कुल 31 पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है. इसमें तीन डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

8 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

18 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

22 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago