मनोरंजन

‘मां मुंह में डाल देती थीं मिर्च पाउडर’, 4 बार मुंडवाया सिर, ग्लैमर छोड़ आखिर क्यों ये एक्ट्रेस पहनने लगी थी सफेद कपड़े?

Fabulous Lives VS Bollywood Wives के तीसरे सीजन में नजर आईं शालिनी पासी (Shalini Passi) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी लग्जूरियस लाइफस्टाइल से लेकर लुक्स तक के चर्चे हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सुपर ग्लैमरस होने के साथ शालिनी पासी भगवान की बहुत बड़ी भक्त भी हैं. जी हां… हाल ही में एक बातचीत में शालिनी ने अपने बचपन के बारे में बताया. शालिनी ने बताया कि अगर वो कभी बुरी बात कहती भी तो उनकी मां मुंह में मिर्ची पाउडर डाल देती थी.

दरअसल, शालिनी ने हाल ही में दीपक पारीक के साथ एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने इंटरव्यू में खुद अपना परिचय देते हुए कहा, “दिल्ली से हूँ….” होस्ट ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ठेठ दिल्ली वाले अंदाज में लाइन पूरी करने के लिए कहा, तो शालिनी ने कहा, “मैं दिल्ली से हूं और दिल्ली मेरे दिल में बसी है.

गाली देने को लेकर इस स्टार ने कही ये बात

इसी इंटरव्यू में जब शालिनी से पूछा गया कि क्या वो गाली देती हैं तो इस पर शालिनी ने कहा- नहीं, मैं गाली नहीं देती हूं. मैं उन लोगों में से हूं अगर कोई कुछ कहता है और अपना नाक घुसाता है तो मैं उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहती हूं. वैसे ही अगर कोई गाली दे रहा है, तो मैं उन्हें कहती हूं प्लीज मेरे सामने मत रहिए. जब शालिनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी गाली दी है? इस पर उन्होंने कहा- हर किसी की जिंदगी में कभी न कभी वो प्वॉइंट आता है, लेकिन मैं गाली नहीं देती. अगर मैं बुरी चीजें बोलती थीं तो मेरी मां मेरे मुंह में मिर्ची पाउडर डाल देती थीं.

4 बार मुंडवा चुकी है अपना सिर

उसी बातचीत के दौरान, शालिनी पासी से उनके स्टाइलिंग पर सवाल किया गया. इसपर उन्होंने कहा कि सिख धर्म के लोग बालों को नहीं काटते, लेकिन उन्हें अच्छा दिखाने के लिए अलग-अलग चीजें यूज करते हैं- जैसे क्लिप्स, फूल, टियारा. इसी दौरान शालिनी ने खुलासा किया कि वो 4 बार अपना सिर मुंडवा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि आखिरी बार उन्होंने 2018 में अपना सिर मुंडवाया था और उन्होंने अपने बालों को तिरुपति में डोनेट किया था. शालिनी ने ये भी बताया कि उन्होंने और उनके पति संजय ने 2021 में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 10 करोड़ रुपये दान दिए थे.

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

आगे शालिनी ने बताया कि- जब मैंने तिरुपति में अपने बाल मुंडवाए थे, तो मैंने उन्हें चार बार मुंडवाया था. इसलिए मैं अपने बालों को ज्यादा स्टाइल नहीं करती, क्योंकि मैं अंत में उन्हें दान ही कर दूंगी.एक दूसरे इंटरव्यू में शालिनी ने ये भी बताया कि जब उनका बेटा रॉबिन यूनिवर्सिटी पढ़ने गया था तब भी उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था. इतना ही नहीं उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनने शुरू कर दिए थे.

अरबपति बिजनेसमैन की हैं पत्नी

शालिनी पासी की बात करें तो वो अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी हैं. शालिनी नेटफ्लिक्स शो के इस सीज़न में कल्याणी चावला और रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ शामिल हुईं. वहीं मुंबई की वाइव्स महीप कपूर, सीमा सजदेह, भावना पांडे और नीलम कोठारी की भी शो में वापसी हुई.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

15 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

44 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

57 minutes ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

1 hour ago

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

2 hours ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

3 hours ago