मिथुन चक्रवर्ती. (फाइल फोटो)
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर हैं. इसी कड़ी में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में मिथुन चक्रवर्ती धनबाद जिले की निरसा विधानसभा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे. मंगलवार (12 नवंबर) को हुई इस चुनावी जनसभा में एक अजीब वाकया घटित हुआ, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
दरअसल, जब मिथुन चक्रवर्ती जनसभा स्थल पर पहुंचे तो उन्हें देखने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई. हजारों लोगों की इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते भीड़ का फायदा उठाकर वहां पर लोगों की जेबें कटने लगीं. हैरानी तो तब हुई तब किसी पॉकेट मार ने मिथुन चक्रवर्ती की पॉकेट मार ली.
जेब कटने की जानकारी बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने जब अन्य नेताओं को दी, तो मंच से पॉकेट मारों से उनका पर्स वापस लौटाने के लिए कहा गया, हालांकि मिथुन चक्रवर्ती को उनका पर्स वापस नहीं मिला, जिसके बाद वह जनसभा को जल्द ही संबोधित करके वापस लौट गए.
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही करेंगे ये काम, जानें धनबाद में क्या बोले गृह मंत्री?
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये पुरस्कार लेते समय मिथुन चक्रवर्ती भावुक दिखाई दिए थे. इस दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि उनसे कहा जाता था कि सांवले रंग के लड़के हीरो नहीं बन सकते. जिसे बताते हुए उनकी आंखें नम हो गई थीं.
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…