मनोरंजन

‘आदिपुरुष’ के टीजर से खुश नहीं दिखे फैंस, VFX को लेकर जमकर किया ट्रोल

प्रभास की अपकमिंग मूवी ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर का इंतजार दर्शक को काफी लंबे समय से था. हालांकि टीजर आने के बाद फैंस का सारा उत्साह फीका पड़ गया है. इसका कारण फिल्म में इस्तेमाल हुआ खराब VFX है. आदिपुरुष के टीजर में राम भगवान बने प्रभास को  आप लंका जाते देख सकते हैं. उनके साथ वानर सेना भी मौजूद  है. लेकिन यह सभी सीन्स किसी एनीमेशन फिल्म के तरह लग रहे हैं, ना कि लाइव एक्शन फिल्म के तरह.

‘आदिपुरुष’ का टीजर हुआ ट्रोल

बस फिर क्या था फैंस ने VFX को देखते ही टीजर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. फैंस का कहना है कि डायरेक्टर ओम राउत को यह गलती जल्द ही ठीक कर लेनी चाहिए. कई यूजर्स ने इस टीजर के VFX का मजाक उड़ाते हुए इसे टेम्पल रन गेम बताया है. कुछ ने मजाक उड़ाते हुए यह भी कह दिया कि कार्टून नेटवर्क और पोगो जैसे कार्टून चैनल इस मूवी के सैटेलाइट राइट्स खरीदें और लोगों को यह फिल्म इन चैनल्स पर देखने को मिलेगी. ट्विटर पर ‘आदिपुरुष’ को लेकर #disappointed, #cartoon और #adipurushteaser जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहें हैं.

वानर सेना में बंदरों की अलग-अलग प्रजाति दिखाई गई है जिससे कई यूजर्स को दिक्कत है. एक यूजर ने लिखा कि डायरेक्टर को ओरिजिनल कहानी की तरह वानर सेना के सैनिकों को आधा इंसान और आधा बंदर दिखाना चाहिए था. सैफ अली खान के रूप और प्रभास के ट्रांसफॉर्मेशन को भी यूजर्स ने नहीं छोड़ा है. उसे भी जमकर ट्रोल किया है.

VFX  पर 250 करोड़ रुपये खर्च

डायरेक्टर ओम राउत ने रामायण की पौराणिक गाथा पर अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को दर्शाया है. रिपोर्ट्स की माने तो, इस फिल्म का आइडिया उन्हें जापानी एनिमेटेड फिल्म रामायण को देखकर मिला था. कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘आदिपुरुष’ की कहानी लिखी थी. फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक VFX के काम पर 250 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है.

सुपरस्टार प्रभास इस फिल्म में भगवान राम के रोल में अदा कर रहें है. कृति सेनन, सीता के रोल में हैं. सैफ अली खान, रावण और सनी सिंह निज्जर, लक्ष्मण का किरदार प्ले कर रहे हैं. टीजर में राम को रावण से युद्ध के लिए तैयारी करते और लंका जाते देख सकते  है. यहां कृति की एक छोटी और खूबसूरत झलक भी देखने को मिली है. बता दें कि  ‘आदिपुरुष’, 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago