मनोरंजन

अपनी पार्टी में सेलेब्स को खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनाते हैं मनीष मल्होत्रा?

Farah Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस समय सुर्ख़ियों में है. वहीं बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली की धूम देखने को मिली। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी ने खूब सुर्खियां लूटी थीं. हाल ही में कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फराह खान ने अब मनीष मल्होत्रा की इसी दिवाली पार्टी और सेलेब्स के कपड़ों को लेकर एक खुलासा किया है. फराह ने बताया कि मनीष अपनी दिवाली पार्टी के लिए सभी सेलेब्स को खुद के डिजाइन किए कपड़े देते हैं. अगले दिन सेलेब्स मनीष मल्होत्रा को उनके कपड़े वापस कर देते हैं.

बता दें फराह खान ने भारती सिंह से उनके शो में बात करते हुए बताया कि मनीष मल्होत्रा अपनी पार्टियों में सेलेब्स को खुद के कपड़े देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। वह भारती से बोलीं, ‘मनीष ने अपनी पार्टी में हर किसी को अपने कपड़े दिए थे। लेकिन वो हमने अगले दिन वापस कर दिए।’ यह जानकर भारती और हर्ष लिंबाचिया हैरान रह गए.

फराह ने बताया मनीष मल्होत्रा का राज

फिर आगे फराह ने  बताया कि सभी लोग मनीष से कहते हैं कि वो उनकी पार्टी में आएंगे, तो क्या वह उनके लिए कपड़े अरेंज कर सकते हैं। फराह ने कहा कि यह मनीष मल्होत्रा के लिए भी अच्छा है, क्योंकि लोग फिर उनके डिजाइन किए कपड़े देख पाते हैं। यह बिल्कुल ए-लिस्टर्स के साथ एक फैशन शो जैसा होता है, जहां सेलेब्स उनके कपड़े पहनकर आते हैं।

फराह, करण जौहर की पार्टी में शिमरी पिंक ड्रेस में नजर आई थीं। उस ड्रेस को लेकर भारती ने फराह से सवाल किया। इसपर फराह ने बताया कि वह करण के डिजाइनर ने डिजाइन की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें करण की ओर से कई सारी ड्रेस के साथ डिजाइनर भेजे गए थे।

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

8 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

25 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

40 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago